नई दिल्ली, 12 मई। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज असम के मां कामाख्या के पावन धाम में सपरिवार पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने दर्शन के बाद यहां पत्रकारों से कहा कि असम में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार मां कामाख्या देवी की ही कृपा बनी है। जनता का प्यार, विश्वास और मां का आशीर्वाद सदैव असम को आगे बढ़ाए, विकसित करे, यही कामना है। हम सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत, विकसित असम की इस यात्रा को तय करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत “अष्टलक्ष्मी” के रूप में आस्था, संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और विकास की अद्भुत शक्ति का प्रतीक है। मां कामाख्या की यह पुण्यभूमि सदियों से शक्ति, साधना और सनातन परंपरा की दिव्य धारा से पूरे राष्ट्र को प्रेरित करती रही है। उन्होंने मां कामाख्या से भारत की निरंतर प्रगति, समृद्धि और गौरव के पथ पर आगे बढ़ने की प्रार्थना की।
Breaking News
- भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप से कैट प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
- बस्तर आइडल 2026' में रायपुर की अरुणिमा शर्मा ने जूनियर कैटेगरी में जीता द्वितीय स्थान
- ‘माड़ बचाओ अभियान’ : नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
- केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान 13 मई से दाे दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर
- एन रंगासामी कल पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ
- नितिन नवीन का पुडुचेरी दौरा, शपथ ग्रहण समारोह में लेंगे भाग
- भारत और नॉर्वे समुद्री और हरित ऊर्जा क्षेत्रों में अधिक अवसरों की तलाश कर रहे हैं: राजदूत
- DigiHaat ने भारत में निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए 'स्वदेशी' मार्केटप्लेस लॉन्च किया।
- मां कामाख्या की कृपा से असम में बनी तीसरी बार भाजपा की सरकार : रेखा गुप्ता
- पेपर लीक के आरोपों के चलते NEET अंडर ग्रेजुएट परीक्षा रद्द; CBI जांच के आदेश
मां कामाख्या की कृपा से असम में बनी तीसरी बार भाजपा की सरकार : रेखा गुप्ता












.jpg)


.jpg)