Breaking News

नितिन नवीन का पुडुचेरी दौरा, शपथ ग्रहण समारोह में लेंगे भाग


देश 12 May 2026
post

नितिन नवीन का पुडुचेरी दौरा, शपथ ग्रहण समारोह में लेंगे भाग

नई दिल्ली, 12 मई । पुडुचेरी में बुधवार को एआईएनआरसी नेता एन. रंगासामी के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शामिल होंगे। इस दौरान वे भाजपा के विधायकों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।

भाजपा मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नितिन नवीन मंगलवार शाम को पुडुचेरी पहुंचेंगे। जहां कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। वहां से वे भाजपा कार्यालय जायेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों से भी मुलाकात करेंगे। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारजनों से भी मिलेंगे।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम लोक निवास में आयोजित होगा, जहां उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन रंगासामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। केंद्रीय मंत्री और पार्टी के पुडुचेरी चुनाव प्रभारी डॉ. मनसुख मंडाविया भी शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।

उल्लेखनीय है कि पुडुचेरी में एआईएनआरसी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बन रही है। भाजपा गठबंधन की दूसरी बड़ी पार्टी है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.