रायपुर 12 मई । कांफ्रेंडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स द्वारा नई दिल्ली में आयोजित होने वाले देश के सबसे बड़े ट्रेड फ़ेयर “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026” के संबंध में आज मंगलवार काे छत्तीसगढ़ के माननीय वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप से कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी एवं कैटछत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की।
बैठक के दौरान भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 की रूपरेखा, व्यापारिक संभावनाओं तथा छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के वन उत्पाद, जनजातीय उत्पाद, हस्तशिल्प, स्थानीय उद्योग एवं व्यापार को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में महोत्सव की भूमिका पर विशेष रूप से चर्चा की।
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों में तैयार होने वाले उत्पादों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने स्थानीय व्यापार, लघु उद्योग एवं वन आधारित उत्पादों को प्रोत्साहित करने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
कैट प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री कश्यप को महोत्सव में छत्तीसगढ़ की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आमंत्रित किया तथा जनजातीय समाज एवं स्थानीय व्यापारियों को राष्ट्रीय व्यापारिक मंच से जोड़ने के लिए सहयोग का आग्रह किया।
इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी एवं प्रतिनिधि मंडल के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
Breaking News
- वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी से मिले कुलपति प्रो. दयाल
- सुशासन तिहार में जनसमस्याओं के समाधान के साथ मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
- खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत
- भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप से कैट प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
- बस्तर आइडल 2026' में रायपुर की अरुणिमा शर्मा ने जूनियर कैटेगरी में जीता द्वितीय स्थान
- ‘माड़ बचाओ अभियान’ : नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
- केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान 13 मई से दाे दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर
- एन रंगासामी कल पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ
- नितिन नवीन का पुडुचेरी दौरा, शपथ ग्रहण समारोह में लेंगे भाग
- भारत और नॉर्वे समुद्री और हरित ऊर्जा क्षेत्रों में अधिक अवसरों की तलाश कर रहे हैं: राजदूत
भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप से कैट प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात












.jpg)


.jpg)