काठमांडू, 13 मई । नेपाल सरकार ने मंत्रिपरिषद् से स्वीकृत नई कार्यविभाजन नियमावली के माध्यम से मंत्रालयों की संख्या 25 से घटाकर 18 कर दी है। बुधवार को हुई मंत्रिपरिषद् बैठक ने कार्यविभाजन नियमावली को मंजूरी दी, जिससे संघीय सरकार के अंतर्गत मंत्रालयों के पुनर्संरचना का रास्ता साफ हो गया है।
पहले संघीय ढांचे में प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद्को कार्यालय सहित 22 मंत्री और 3 राज्य मंत्रियों की व्यवस्था थी। नेपाल के संविधान में ही संघीय सरकार में प्रधानमंत्री सहित अधिकतम २५ मंत्रियों को ही रखे जाने का प्रावधान किया गया था।
नए निर्णय के बाद अब संघीय सरकार प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद कार्यालय सहित कुल 18 मंत्रालयों के साथ संचालन करेगी। मंत्रिपरिषद् ने संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मन्त्रालय का नाम बदलकर मानव संसाधन मन्त्रालय करने का भी निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि यह पुनर्संरचना प्रशासन को अधिक सुव्यवस्थित बनाने और शासन व्यवस्था की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।
Breaking News
- दुर्ग: मलपुरीकला जनसमस्या निवारण शिविर में 165 आवेदनों का निराकरण
- राजनांदगांव : पीएम-आशा योजनांतर्गत दलहन-तिलहन फसलों की खरीदी पर किसानों को 1.86 करोड़ रूपए का भुगतान
- नेपाल सरकार ने मंत्रालयों की संख्या २५ से घटाकर १८ की, नियमावली को मंजूरी
- बालोद में बड़ा हादसा: मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत
- तमिलनाडु में टीवीके सरकार ने हासिल किया बहुमत, 144 मत में 27 एआईएडीएमके सदस्याें का भी समर्थन
- विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, भवानीपुर से ली विधायक पद की शपथ
- एनआई ने हिजबुल आतंकी इकबाल सिंह उर्फ शेरा का पुर्तगाल से किया प्रत्यर्पण
- सीबीएसई 12वीं का परिणाम घोषित, 85.20 प्रतिशत विद्यार्थी पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
- केंद्र सरकार ने कीमती धातुओं पर सीमा शुल्क में संशोधन किया; नई दरें 13 मई से प्रभावी होंगी
- कृत्रिम बुद्धिमत्ता द्वारा संचालित वित्तीय समावेशन भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को नया आकार दे रहा है।
नेपाल सरकार ने मंत्रालयों की संख्या २५ से घटाकर १८ की, नियमावली को मंजूरी












.jpg)
.jpg)

.jpg)