गुवाहाटी, 14 मई । असम पुलिस की क्राइम ब्रांच के कार्यालय में पूछताछ में शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा आज दूसरे दिन भी पहुंचे। बुधवार रात तक 10 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया गया । खेड़ा के बाहर निकलने तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के नेतृत्व में कांग्रेस की एक टीम गुवाहाटी क्राइम ब्रांच कार्यालय के बाहर चाय दुकान पर खड़ी रही। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा के विरूद्ध तीन विदेशी पासपोर्ट रखने को लेकर लगाए गये आरोपों के मामले में पवन खेड़ा क्राइम ब्रांच के कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।
क्राइम ब्रांच के कार्यालय में पहुंचने के दौरान मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों से पवन खेड़ा ने कल कहा था कि न्यायपालिका पर उन्हें पूरा विश्वास है। साथ ही कहा कि मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा। कल उन्हें क्राइम ब्रांच के कार्यालय में चाय के साथ असम का पेड़ा भी खिलाया गया। आज कामाख्या मंदिर में दर्शन करके निकले मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने इस विषय में पूछे जाने पर कहा कि असम का पेड़ा स्वादिष्ट है।
उल्लेखनीय है कि पवन खेड़ा गुवाहाटी में एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाने के बाद से छुपते फिर रहे थे। मुख्यमंत्री की पत्नी ने खेड़ा के आरोपों को झूठा बताते हुए क्राइम ब्रांच में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पहुंची तो वे भूमिगत हो गये।
इस बीच खेड़ा ने अग्रिम जमानत के लिए पहले तेलंगाना उच्च न्यायालय और उसके बाद उच्चतम् न्यायालय में गुहार लगाई। उच्चतम न्यायालय ने उन्हें गौहाटी उच्च न्यायालय में जमानत के लिए आवेदन करने के लिए कहा। इस बीच गौहाटी उच्च न्यायालय ने पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद फिर से उच्चतम न्यायलय में खेड़ा पहुंचे, जहां न्यायालय ने उन्हें अग्रिम जमानत देते हुए कई तरह की पाबंदियां भी लगाई हैं, जिसके चलते आज भी खेड़ा क्राइम ब्रांच में पूछताछ के लिए पहुंचे हैं।
Breaking News
- क्वांटम विज्ञान के नए अध्ययन से बेहतर क्रिप्टोग्राफी और कंप्यूटिंग की संभावनाएं खुलती हैं।
- उल्का गुप्ता की 'रजनी की बारात' का धमाकेदार टीजर रिलीज, 29 मई को सिनेमाघरों में
- वट सावित्री व्रत: अखंड सौभाग्य की पावन परंपरा
- यूरिया वितरण में अनियमितता पाये जाने पर महासमुंद जिले के चार उर्वरक विक्रेताओं पर होगा एफआईआर दर्ज
- बिहार के किशनगंज में एसएसबी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चीन-कतर और सऊदी की करेंसी के साथ एक गिरफ्तार
- जानिये, कौन हैं केरल के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे वीडी सतीशन
- अहमदाबाद ने किशोरियों के लिए मुफ्त एचपीवी टीकाकरण अभियान में 65% लक्ष्य हासिल किया।
- ईरान युद्ध ने मध्य पूर्व के राज्यों को किस प्रकार प्रभावित किया है?
- छग के राज्यपाल डेका से केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री पासवान ने किया सौजन्य भेंट
- नेपाल की संसद में भारत और नेपाल के बीच हुए आपराधिक मामलों में पारस्परिक कानूनी सहायता समझौते पर चर्चा जारी
असम पुलिस की क्राइम ब्रांच के कार्यालय पहुंचे कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा












.jpg)
.jpg)
.jpg)
