Breaking News

आकाशीय बिजली गिरने से 12वीं के छात्र की मौत


शहर 14 May 2026
post

आकाशीय बिजली गिरने से 12वीं के छात्र की मौत

दुर्ग । जिले के पुरैना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 18 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार स्टोर पारा पुरैना निवासी शक्ति बिश्नोई अपने घर के पास हाईटेंशन लाइन के नीचे खेल रहा था।

इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गर्जना के बीच बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक शक्ति बिश्नोई, संतोष बिश्नोई का इकलौता पुत्र था और कक्षा 12वीं का छात्र था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को सुपेला मोर्चरी भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

इधर मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक छत्तीसगढ़ में तेज बारिश, आंधी-तूफान और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है।

विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश से मणिपुर तक सक्रिय ट्रफ लाइन और बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.