Breaking News

आंध्र प्रदेश: कई एयरोस्पेस और रक्षा परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे रक्षा मंत्री


देश 15 May 2026
post

आंध्र प्रदेश: कई एयरोस्पेस और रक्षा परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साई जिले के पुट्टपर्थी में कई एयरोस्पेस और रक्षा परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि वैमानिकी विकास एजेंसी के विमान एकीकरण और उड़ान परीक्षण केंद्र की आधारशिला रखी जाएगी। विमान एकीकरण, परीक्षण, सत्यापन और प्रमाणन की यह सुविधा उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान कार्यक्रम के विकास में तेजी लाएगी।

रक्षा मंत्री अनाकापल्ली जिले के टी. सिरसापल्ली गांव में भारत डायनेमिक्स लिमिटेड की नई अत्याधुनिक नौसेना प्रणाली निर्माण सुविधा की भी आधारशिला रखेंगे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्र बाबू नायडू भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.