नई दिल्ली, 15 मई । राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद नीट (यूजी) 2026 की 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है।
एजेंसी ने सोशल मीडिया पर परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल एनटीए के आधिकारिक माध्यमों पर जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें। एजेंसी ने किसी भी जानकारी या सहायता के लिए neet-ug@nta.ac.in ई-मेल तथा हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 जारी किए गए हैं।
इसी बीच कल देररात शिक्षामंत्री के आवास पर नीट परीक्षा को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।बैठक में आगामी परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस बैठक में सचिव (उच्च शिक्षा), सचिव (स्कूल शिक्षा), एनटीए के महानिदेशक, सीबीएसई अध्यक्ष, केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्त सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसी बैठक में आगामी परीक्षा की तिथि को अंतिम रूप दिया गया।
Breaking News
- रायपुर : भारत सरकार भूमि संसाधन विभाग के सचिव ने मुख्य सचिव से की सौजन्य भेंट
- अंटार्कटिक की बर्फ में फंसी धूल के कणों से सौर मंडल के अतीत के कई वर्षों का पता चलता है।
- निखिल द्विवेदी के कहने पर अयान अग्निहोत्री ने गाया है बंदर का गाना ‘कम ऑन बेबी’
- अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हुई महत्वपूर्ण वार्ता
- नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की
- छत्तीसगढ़ में तेज आंधी तूफान के साथ हुई बारिश, तापमान में आई गिरावट
- ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीज़र आउट: अक्षय, सुनील और दिशा की मेटा-ह्यूमर कॉमेडी
- गर्मियों के मौसम में जरूर खाएं पोषक तत्वों से भरपूर आड़ू
- बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी के लिए बीएसएफ को जमीन सौंपने की रणनीति तैयार
- सीमा ने बिहान से जुड़कर बचत कर चुकाया ऋण
नीट की परीक्षा 21 जून को होगी दोबारा












.jpg)
.jpg)

