सिलीगुड़ी, 16 मई । सिक्किम में विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने के लिए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार काे बागडोगरा पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें हेलिकॉप्टर से सिक्किम जाना था, लेकिन खराब मौसम के कारण योजना में बदलाव किया गया।इसके बाद उपराष्ट्रपति बागडोगरा से सड़क मार्ग के जरिए सिक्किम के लिए रवाना हुए।बागडोगरा हवाई अड्डे पर उनका स्वागत राज्य के मंत्री निशीथ प्रामाणिक ने किया। इस दौराना जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर भी मौजूद रहे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, उपराष्ट्रपति अपने इस दौरे के दौरान सिक्किम में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Breaking News
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के हेग में एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया।
- वोटर लिस्ट मामले में सुनवाई टली, याचिकाकर्ता ने सोनिया गांधी पर लगाया देरी कराने का आरोप
- कान्स 2026 में पुष्कर जोग का शानदार डेब्यू
- सिक्किम दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बागडोगरा से सड़क मार्ग से रवाना
- ट्रंप का कहना है कि आईएसआईएस के दूसरे सबसे बड़े नेता अबू-बिलाल अल-मिनुकी को अमेरिकी और नाइजीरियाई सेनाओं ने मार गिराया है।
- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज सिक्किम का दौरा करेंगे।
- सिक्किम के 51वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
- प्रून एक सूखा बेर होता है
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन यात्रा के दौरान अमेरिका और चीन ने प्रमुख व्यापारिक समझौते किए।
- आईपीएल 2026: पंत ने बताया क्यों नहीं उतरे बल्लेबाजी करने, बोले- “ज्यादा सोच टीम को नुकसान पहुंचा सकती है”
सिक्किम दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बागडोगरा से सड़क मार्ग से रवाना












.jpg)

.jpg)
