नीति आयोग के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज पश्चिम बंगाल के साथ केंद्र-राज्य सहयोग को मजबूत करने और सहकारी संघवाद को आगे बढ़ाने पर एक बैठक की। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त सचिव रोहित कुमार और कार्यक्रम निदेशक (स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास एवं सतत विकास) राजीव कुमार सेन ने की। इस बैठक में पश्चिम बंगाल सरकार के योजना एवं सांख्यिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी.के. मिश्रा और नौ से अधिक राज्य विभागों के अधिकारी शामिल थे।
नीति आयोग ने एक बयान में कहा कि बैठक के दौरान जिन प्रमुख पहलों की समीक्षा की गई उनमें राज्य सहायता मिशन, आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम, अटल नवाचार मिशन और नीति आयोग की अन्य राज्य स्तरीय पहलें शामिल थीं। इसमें आगे कहा गया कि इस बैठक ने समावेशी विकास और नवाचार आधारित विकास के प्रति केंद्र और राज्य की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।












.jpg)

.jpg)
