काठमांडू, 17 मई । नेपाल के पर्वतारोही कामिरिता शेरपा ने आज 32वीं बार सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट (सगरमाथा) के शिखर पर चढ़ाई कर विश्व कीर्तिमान बनाया। 56 वर्षीय कामिरिता ने आज सुबह 10:12 बजे दुनिया की सबसे ऊंची चोटी सगरमाथा का सफल आरोहण किया। सेवेन समिट ट्रेक्स कंपनी ने यह जानकारी दी ।
कामिरिता ‘एवरेस्ट मैन’ के नाम से प्रसिद्ध हैं। सबसे अधिक बार सगरमाथा पर चढ़ाई करने का विश्व रिकॉर्ड उनके ही नाम दर्ज है। सेवेन समिट ट्रेक्स ने फेसबुक पर लिखा, “32वीं बार सफल आरोहण के बाद कामिरिता और उनकी टीम फिलहाल बेस कैंप की ओर लौट रही है। उनके सुरक्षित अवतरण की कामना करते हुए काठमांडू में भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।”
सन् 1994 से सगरमाथा आरोहण यात्रा शुरू करने वाले कामिरिता ने 2026 तक पर्वतारोहण के क्षेत्र में अद्वितीय और अतुलनीय सफलता हासिल कर ली है। उन्हें केवल नेपाल का राष्ट्रीय गौरव ही नहीं, बल्कि विश्व पर्वतारोहण समुदाय के एक श्रेष्ठ प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है।
इसी तरह ‘माउंटेन क्वीन’ के नाम से प्रसिद्ध लाक्पा शेरपाा ने आज सुबह 9:30 बजे 11वीं बार सगरमाथा का आरोहण करते हुए महिला पर्वतारोहियों में सबसे अधिक बार एवरेस्ट फतह करने का विश्व रिकॉर्ड कायम किया। यह जानकारी पर्यटन विभाग के निदेशक हिमाल गौतम ने दी। सन 1973 में संखुवासभा के मकालु–2 में जन्मी लाक्पा ने नेपाल के पर्वतारोहण इतिहास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है।
Breaking News
- केंद्रीय गृहमंत्री शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर, आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का करेंगे शुभारंभ
- स्पेशल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
- अहिवारा के मंगल भवन में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न
- दूरसंचार दिवस : संचार से समृद्धि तक
- नेपाल के कामिरिता शेरपा ने ३२वीं बार एवरेस्ट के सफल आरोहण का विश्व कीर्तिमान बनाया
- जयराम रमेश ने ग्रेट निकोबार परियोजना पर राजनाथ सिंह को लिखा पत्र, वैकल्पिक रक्षा ढांचे पर विचार की मांग
- प्रधानमंत्री मोदी ने हेग में राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से मुलाकात की
- 'अभूतपूर्व गति': प्रधानमंत्री मोदी ने प्रमुख क्षेत्रों में भारत-नीदरलैंड संबंधों के परिणामों की सराहना की
- कौशिल्या बाई का जीवन प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना से बदला
- दुर्गम क्षेत्र में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर
नेपाल के कामिरिता शेरपा ने ३२वीं बार एवरेस्ट के सफल आरोहण का विश्व कीर्तिमान बनाया









.jpg)
.jpg)
.jpg)



