रायपुर, 18 मई । केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। 17 मई की रात वे रायपुर पहुंचे। आज वो बस्तर का दौरा करेंगे। वो जगदलपुर एयरपोर्ट से सीधे नेतानार गांव जाएंगे। शाह नेतानार में वीर शहीद गुंडाधुर के गांव से जन सुविधा केंद्र शुरू करेंगे। इस उच्च स्तरीय दौरे के दौरान गृह मंत्री सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, जन-सुविधाओं का विस्तार करने, स्थानीय समाज से सीधा संवाद करने के साथ-साथ विभिन्न शीर्ष नीतिगत और प्रशासनिक बैठकों का नेतृत्व करेंगे।
अमित शाह दाैरे के दूसरे दिन आज सुबह 10:15 बजे रायपुर स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के परेड ग्राउंड से राज्य की आपातकालीन सेवा “नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112” के नए आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके तुरंत बाद वे बस्तर जिले के नेतानार के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां सुबह 11:45 बजे सुदूर अंचलों में शासकीय व डिजिटल सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए 'जन सुविधा केन्द्र' का भव्य शुभारंभ किया जाएगा।
जगदलपुर में गृहमंत्री शाह दोपहर 01:00 बजे अमर वाटिका जाकर देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर बलिदानाें को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात, दोपहर 02:00 बजे जगदलपुर के बादल अकादमी में एक वृहद संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा, जहां शाह बलिदानाें के परिजनों, नक्सल मोर्चे पर तैनात सीआरपीएफ व राज्य के विशेष सुरक्षा बलों, पुलिस अधिकारियों, नक्सल पीड़ितों और स्थानीय विभिन्न समाजों के प्रमुख प्रबुद्ध प्रतिनिधियों से मुलाकात कर जमीनी स्तर पर व्यापक चर्चा करेंगे। इसके बाद वे शाम 06:30 बजे बादल अकादमी में ही आयोजित होने वाले 'बस्तर के संग' लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न होगा, जिसमें वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर बस्तर की अनूठी जनजातीय कला और संस्कृति का अवलोकन करेंगे। 19 मई को शाह जगदलपुर में आयोजित होने वाले एक और महत्वपूर्ण और उच्च स्तरीय कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।
Breaking News
- अंडे से 3 गुना सस्ता और दोगुना प्रोटीन, किचन में मौजूद इन 4 चीजों में भर-भर कर पाया जाता है प्रोटीन
- नेपाल में संविधान संशोधन के पांच मुख्य विषयों पर विभिन्न क्षेत्र से संवाद
- Haryana में पानी की दोहरी चुनौती, एनजीटी ने लिया संज्ञान
- शक्ति शालिनी को 2027 तक शाहरुख की किंग से क्लैश से बचाने की संभावना
- आईपीएल 2026: पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर कुमार शीर्ष पर बरकरार
- Nagaland में वैज्ञानिकों ने दो नई मकड़ी प्रजातियों का पता लगाया
- रामानुजगंज में शुरू हुई तेंदूपत्ता खरीद, 'हरा सोना' बना ग्रामीणों की आजीविका का सहारा
- पश्चिम एशिया संकट के बीच, 20,000 मीट्रिक टन एलपीजी ले जाने वाला एक जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करते हुए गुजरात के कांडला पहुंचा।
- शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोना और चांदी की चमक
केंद्रीय गृहमंत्री शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर, आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का करेंगे शुभारंभ




.jpg)









