नई दिल्ली, 18 मई । घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक गिरावट का रुख बना हुआ है। भाव में आई कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर हिस्सों में 24 कैरेट सोना आज 1,56,920 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,43,840 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,47,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसी तरह, चांदी के भाव में भी आज लगातार चौथे दिन कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,57,070 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,990 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,56,920 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,43,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,56,970 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,890 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,47,490 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,56,920 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,43,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,970 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,43,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,57,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,43,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,970 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,43,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,57,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,43,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में मामूली गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,56,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,43,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
Breaking News
- केंद्रीय रेल मंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
- रिटायर कर्मियों ने सराहा सेक्टर-6 सोसाइटी के कामकाज को
- दुर्ग में सीमांकन में RI का बड़ा खेल, रकबा बैठाने के नाम पर बड़ी सौदेबाजी
- ओडिशा दौरे पर नीतिन नवीन, कोर कमेटी बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा
- रायपुर से कोंटा जा रही यात्री बस बस्तर में पलटी, एक महिला की मौत , कई घायल
- कार ने दो दुपहिया सवारों को मारी टक्कर: दो की मौत, एक गंभीर
- विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई का निधन, CM साय ने जताया दुःख
- प्रधानमंत्री मोदी स्वीडन की यात्रा पूरी कर नॉर्वे रवाना, इंडिया‑नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
- अंडे से 3 गुना सस्ता और दोगुना प्रोटीन, किचन में मौजूद इन 4 चीजों में भर-भर कर पाया जाता है प्रोटीन
- नेपाल में संविधान संशोधन के पांच मुख्य विषयों पर विभिन्न क्षेत्र से संवाद
सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोना और चांदी की चमक















