Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी स्वीडन की यात्रा पूरी कर नॉर्वे रवाना, इंडिया‑नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल


देश 18 May 2026
post

प्रधानमंत्री मोदी स्वीडन की यात्रा पूरी कर नॉर्वे रवाना, इंडिया‑नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

गोथेनबर्ग (स्वीडन), 18 मई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी छह दिवसीय पांच देशों की विदेश यात्रा के चौथे दिन स्वीडन से नॉर्वे रवाना हो गए। उन्होंने स्वीडन के गोथेनबर्ग से नार्वे के ओस्लो के लिए प्रस्थान किया। नार्वे पहुंचने का बाद वह 19 मई को होने वाले तीसरे इंडिया‑नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस यात्रा के दौरान भारत और नॉर्वे के बीच ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, हरित विकास और आर्कटिक सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

मोदी ने इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड और स्वीडन की यात्रा पूरी की है। 15 से 17 मई तक वह नीदरलैंड में रहे, इसके बाद 17 से 18 मई तक स्वीडन में कार्यक्रमों में शामिल हुए। प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत और यूरोप के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.