जगदलपुर , 18 मई । छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बालेंगा के पास नेशनल हाईवे-30 पर आज सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे रायपुर से कोंटा जा रही रॉयल ट्रैवल्स की यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर मौत हो गई है, जबकि 22 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा बीती रात्रि लगभग साढ़े तीन बजे हुआ, बस में करीब 34 यात्री सवार थे। अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस के भीतर दबने से महिला यात्री पदमनी चंद्रवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतिका कोंटा क्षेत्र की शिक्षिका थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान एसडीआरएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला यात्री के शव को बाहर निकाला और पुलिस को सुपुर्द किया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
Breaking News
- Chennai मेट्रो के विस्तार से एयरपोर्ट और किलांबक्कम 20 मिनट में जुड़ जाएंगे
- रक्षा मंत्री वियतनाम और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना, द्विपक्षीय वार्ता करेंगे
- महाराष्ट्र से नीट-यूजी पेपर लीक मामले में कोचिंग क्लासेस का मालिक गिरफ्तार
- देशभर में तबाही मचाने आ रही NTRNeel की पहली झलक, 19 मई रात 11:52 बजे होगा धमाका!
- जनगणना 2027: गुजरात में स्व-गणना प्रक्रिया पूरी करने वाले पहले लोगों में मंत्री और विधायक शामिल हैं
- प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीडन के गोथेनबर्ग में यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन को संबोधित किया।
- भारत ने UAE के परमाणु संयंत्र पर हमले को लेकर चिंता जताई
- केंद्रीय रेल मंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
- रिटायर कर्मियों ने सराहा सेक्टर-6 सोसाइटी के कामकाज को
- दुर्ग में सीमांकन में RI का बड़ा खेल, रकबा बैठाने के नाम पर बड़ी सौदेबाजी
रायपुर से कोंटा जा रही यात्री बस बस्तर में पलटी, एक महिला की मौत , कई घायल



.jpg)
.jpg)










