दुर्ग । दुर्ग जिले में सीमांकन और रकबा बैठाने के नाम पर कथित सौदेबाजी का बड़ा मामला सामने आया है। जमीन कारोबारी रजत सुराना ने राजस्व विभाग के आरआई विजय शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि विवादित सीमांकन मामलों में जानबूझकर पेचीदगी बताकर “टीम गठन” किया जाता है और फिर पक्ष विशेष के पक्ष में फैसला करने के लिए पैसों की मांग की जाती है।
रजत सुराना ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि उन्होंने वर्ष 2005 में खसरा नंबर 80/3 की 0.417 हेक्टेयर भूमि पवन अग्रवाल से खरीदी थी। इसी खसरे से कई अन्य लोगों को भी वर्ष 1994 से 2005 के बीच जमीन बेची गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस जमीन के बीच छोड़े गए 30 फीट और 60 फीट चौड़े सड़क मार्ग का रकबा आज भी मूल खसरा नंबर 80/3 में दर्ज है, लेकिन अब उसे उनकी भूमि खसरा नंबर 80/352 में जबरन समायोजित करने का प्रयास किया जा रहा है।
सुराना का आरोप है कि पवन अग्रवाल के पुत्र और निगम के एमआईसी सदस्य निलेश अग्रवाल राजनीतिक प्रभाव और दबाव का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कई नामांतरण प्रकरणों में स्वयं पवन अग्रवाल यह स्वीकार कर चुके हैं कि बची हुई भूमि सड़क मार्ग की है, जिसका उल्लेख तहसीलदार के आदेशों में भी दर्ज है।
रजत सुराना ने आरआई विजय शर्मा पर 25 लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो उनसे कहा गया कि “काम उसी के पक्ष में होगा जो पैसे देगा।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी आपत्तियां लेने से इनकार किया गया और रिसीविंग तक नहीं दी गई।
उन्होंने बताया कि 14 मई 2026 की रात सीमांकन से ठीक पहले आरआई विजय शर्मा को निलेश अग्रवाल और पुलगांव पटवारी के साथ पटेल चौक के पास देखा गया, जिससे पूरे मामले में मिलीभगत की आशंका और मजबूत हो गई।
रजत सुराना ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि दुर्ग जिले के सभी विवादित सीमांकन और रकबा बैठाने के मामलों की पुनः जांच कराई जाए। साथ ही आरआई विजय शर्मा को तत्काल इस प्रकरण से अलग कर उनकी कॉल डिटेल और भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि खसरा नंबर 80/3 की बची भूमि को राजस्व अभिलेख में अलग सड़क मार्ग घोषित किया जाए।
Breaking News
- UAE न्यूक्लियर प्लांट के किनारे ड्रोन हमले से सीज़फ़ायर टेस्ट हुआ
- Chennai मेट्रो के विस्तार से एयरपोर्ट और किलांबक्कम 20 मिनट में जुड़ जाएंगे
- रक्षा मंत्री वियतनाम और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना, द्विपक्षीय वार्ता करेंगे
- महाराष्ट्र से नीट-यूजी पेपर लीक मामले में कोचिंग क्लासेस का मालिक गिरफ्तार
- देशभर में तबाही मचाने आ रही NTRNeel की पहली झलक, 19 मई रात 11:52 बजे होगा धमाका!
- जनगणना 2027: गुजरात में स्व-गणना प्रक्रिया पूरी करने वाले पहले लोगों में मंत्री और विधायक शामिल हैं
- प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीडन के गोथेनबर्ग में यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन को संबोधित किया।
- भारत ने UAE के परमाणु संयंत्र पर हमले को लेकर चिंता जताई
- केंद्रीय रेल मंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
- रिटायर कर्मियों ने सराहा सेक्टर-6 सोसाइटी के कामकाज को
दुर्ग में सीमांकन में RI का बड़ा खेल, रकबा बैठाने के नाम पर बड़ी सौदेबाजी





.jpg)









