Breaking News

जिले में सुरक्षित मातृत्व अभियान को मिल रही मजबूती

post

जिले में सुरक्षित मातृत्व अभियान को मिल रही मजबूती

राजनांदगांव ।  जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए आरसीएच 2.0 पोर्टल के क्रियान्वयन हेतु निजी अस्पतालों के चिकित्सकों एवं स्टाफ नर्सो, प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी निजी अस्पतालों के चिकित्सा एवं स्टाफ नर्स, प्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि भारत सरकार द्वारा गर्भवती  महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच सुरक्षित प्रसव एवं उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाओं की निगरानी और बेहतर प्रबंधन के उद्देश्य से आरसीएच 2.0 पोर्टल विकसित किया गया है।

उन्होंने कहा कि पोर्टल के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की समस्या स्वास्थ्य जांच उपचार एवं प्रसव संबंधी जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। जिससे समय पर निगरानी और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना आसान होगा। अब निजी चिकित्सा अस्पतालों को भी इस व्यवस्था से जोड़ा गया है, ताकि प्रत्येक गर्भवती महिला का रिकॉर्ड सुव्यवस्थित तरीके से दर्ज हो सके और सुरक्षित मातृत्व अभियान को मजबूती मिल सके। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर जिला प्रबंधक डाटा  अखिलेश चोपड़ा द्वारा आरसीएच 2.0 पोर्टल के संचालन डाटा एंट्री प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं का विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

साथ ही पोर्टल के माध्यम से उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की पहचान एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक  संदीप ताम्रकार, जिला डाटा सहायक श्रीमती प्रीति सिंह,  पुनेश्वर दास एवं  ताम्रद्धज साहू तथा निजी अस्पतालों के चिकित्सक, स्टाफ नर्स एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही प्रत्येक उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की त्वरित पहचान करके निरंतर दूरभाष से कॉलिंग, गृह भेंट एवं सोनोग्राफी की नि:शुल्क सेवा उपलब्ध कराकर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर जांच एवं प्रबंधन हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.