Breaking News

40 डिग्री पहुंचा जिला ऊना का पारा, गर्मी प्रचंड


देश 19 May 2026
post

40 डिग्री पहुंचा जिला ऊना का पारा, गर्मी प्रचंड

ऊना। जिला ऊना में गर्मी ने अब लोगों की परेशानी बढ़ानी शुरू कर दी है। सोमवार को जिला का तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों का जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को जिला ऊना का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि के कारण दोपहर के समय लू चलने लगी है, जिससे लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। सुबह से ही तेज धूप के कारण वातावरण में गर्मी का असर महसूस किया गया, जबकि दोपहर होते-होते सडक़ों पर सन्नाटा पसर गया। अत्यधिक गर्मी और गर्म हवाओं के चलते बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी।

लोग जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्म हवाओं और तपती सडक़ों के कारण यात्रा करना कठिन हो गया है। भीषण गर्मी का असर सबसे ज्यादा दिहाड़ी मजदूरों, रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों और खेतों में काम करने वाले किसानों पर पड़ रहा है। खुले आसमान के नीचे काम करने वाले लोग दोपहर के समय गर्मी से बेहाल नजर आए। कई स्थानों पर लोग पेड़ों की छांव और ठंडे पानी का सहारा लेते दिखाई दिए। शहर के सार्वजनिक स्थानों, बस अड्डों और बाजारों में लोग ठंडे पेय पदार्थों और आइसक्रीम की दुकानों पर राहत पाने के लिए पहुंच रहे हैं। गर्मी बढऩे के साथ ही अस्पतालों में भी गर्मी से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढऩे लगी है। चिकित्सकों के अनुसार तेज धूप और लू के कारण डिहाइड्रेशन, सिरदर्द, चक्कर आना और कमजोरी जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सिर ढककर रखने को कहा गया है।

वहीं, गर्मी बढऩे के कारण बिजली और पानी की मांग में भी इजाफा होने लगा है। दिनभर कूलर, पंखे और एयर कंडीशनर चलने से बिजली की खपत बढ़ गई है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पानी की समस्या का सामना भी करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो पानी की किल्लत और अधिक गहरा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने और तेज गर्मी पडऩे का अनुमान जताया है। विशेषज्ञों का कहना है कि मई और जून माह में इस बार गर्मी पिछले वर्षों के रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। जिला ऊना में गर्मी ने अब लोगों की परेशानी बढ़ानी शुरू कर दी है।

सोमवार को जिला का तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों का जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को जिला ऊना का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रहा।


You might also like!


Channel not found or invalid API Key.