काठमांडू, 20 मई (हि.स.)। नेपाल के हिमाली जिला हुम्ला के चंखेली स्थित नेप्का गांव में आज सुबह अचानक बरसात के बाद आई बाढ़ और उसके बाद हुए भूस्खलन से चंखेली डांफे स्थित विद्यालय भवन सहित आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।
चंखेली के निवासी छक्क बहादुर तमांग के अनुसार, तेज बहाव ने विद्यालय भवन के साथ-साथ खेतीयोग्य जमीन और मवेशी भी बहा दिया।भूस्खलन में चंखेली के वडाध्यक्ष हर्कधन तमांग और धनसिंह तामाङ के घर और मवेशी भी दब गए हैं। वहां मौजूद भेड़-बकरियों को भी नुकसान पहुंचा है।जिला प्रहरी कार्यालय के प्रमुख डीएसपी शंकर खड्का ने बताया कि इस बाढ़ और भूस्खलन से हुई कुल क्षति का विस्तृत विवरण अभी प्राप्त नहीं हो सका है।
उन्होंने जानकारी दी कि पुलिस टोली भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र की ओर रवाना हो चुकी है।हुम्ला सदरमुकाम सिमकोट के उत्तर-पूर्व में स्थित चंखेली गांवपालिका में तल्लो पाली, माथिल्लो पाली, पिप्लाङ और नेप्का समेत चार गांव हैं।गांवपालिका के केंद्र पिप्लाङ से काफी दूर स्थित नेप्का गांव तक पहुंचने के लिए करीब पांच घंटे पैदल यात्रा करनी पड़ती है।
Breaking News
- नासा ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से ली गई आकाशगंगा के अद्भुत दृश्य को साझा किया है।
- एएनआरएफ ने चुने 10 बहुविषयक अनुसंधान उत्कृष्टता केंद्र, सामाजिक चुनौतियों के समाधान पर होगा फोकस
- अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर निकली अफवाह
- भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराकर सीरीज का किया शानदार समापन
- ब्रिटेन और डेनमार्क की कंपनियों ने भारत में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के निर्माण और विस्तार के लिए हाथ मिलाया है।
- भारत ने ब्रॉड गेज रेलवे नेटवर्क के 99.6 प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है।
- रात्रि गश्त के दौरान दर्दनाक हादसा, प्रधान आरक्षक की मौत
- एआई बॉट्स आ रहे हैं और युवा लोग तालियां बजाने के बजाय उनका विरोध कर रहे हैं।
- रूस के हमलों में यूक्रेन में दो लोग मारे गए; कीव के ड्रोन हमलों में मध्य रूस पर हमला हुआ।
- नई दिल्ली-मुंबई खंड का उत्तरी रेलवे का हिस्सा पूरी तरह से कवच योजना के अंतर्गत आता है।
नेपाल के हुम्ला जिले में बाढ़ और भूस्खलन, कई मकान क्षतिग्रस्त















