Breaking News

युवा उत्सव में शामिल होने धमतरी के 20 वालेंटियर्स हिमाचल प्रदेश रवाना

post

युवा उत्सव में शामिल होने धमतरी के 20 वालेंटियर्स हिमाचल प्रदेश रवाना

धमतरी, 20 मई । जिले के 20 युवा वालेंटियर्स बुधवार सुबह राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश रवाना हुए। हाल ही में आयोजित यूथ फेस्ट कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन और सक्रिय सहभागिता करने वाले विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों का चयन इस राष्ट्रीय आयोजन के लिए किया गया है।

रवानगी के दौरान कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, युवा उत्सव केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि देश की विविधता, परंपराओं और नवाचारों को समझने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता की भावना विकसित होती है। विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों के साथ संवाद से नई सोच, सकारात्मक दृष्टिकोण और राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिलती है। कलेक्टर ने वालेंटियर्स से अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक व्यवहार के साथ धमतरी जिले का बेहतर प्रतिनिधित्व करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि, इस यात्रा से प्राप्त अनुभव युवाओं के व्यक्तित्व विकास और भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर उप संचालक पंचायत नकुल वर्मा, सहायक संचालक कौशल विकास डॉ. शैलेंद्र गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उत्साहपूर्वक उन्हें रवाना किया।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.