रोम (इटली), 21 मई । भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की अपनी आधिकारिक यात्रा पूरी कर रोम से स्वदेश रवाना हो चुके हैं। वो कुछ घंटों के बाद भारत पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी यात्रा के अंतिम पड़ाव में इटली में अपनी इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी के साथ वार्ता की। बातचीत में दोनों देश आपसी संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमत हुए।
प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार रात रोम से भारत रवाना होने से पहले एक्स पर लिखा, '' मेरी इटली की यात्रा बेहद सफल रही अब उसका समापन हो रहा है। प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ मैंने अलग-अलग क्षेत्रों के मसलों पर चर्चा की। इस यात्रा का सबसे अहम नतीजा यह है कि भारत-इटली संबंधों को 'विशेष रणनीतिक साझेदारी' के स्तर तक ले जाएंगे। पूरी मानवता को इसका लाभ मिलेगा। इससे आने वाले वर्षों में आपसी सहयोग को नई गति मिलेगी। मैं प्रधानमंत्री मेलोनी, इटली सरकार और इटली के बेहतरीन लोगों का उनकी दोस्ती के लिए धन्यवाद देता हूं।''
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी एक्स पर लिखा, ''भारत-इटली संबंध और मजबूत हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पांच देशों की यात्रा का अंतिम चरण संपन्न हुआ। इटली की सफल यात्रा के बाद प्रधानमंत्री स्वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। इस यात्रा में महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए और इटली के साथ विशेष रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में नई गति मिली।'' उल्लेखनीय है कि इटली की राजधानी रोम से भारत की राजधानी दिल्ली की अधिकतम हवाई दूरी लगभग 5,994 किलोमीटर है। सीधी उड़ान से लगभग 8 घंटे 35 मिनट का अधिकतम समय लगता है।
Breaking News
- भिलाई 3 में हत्या, एक दिन पहले मृतक पहुंचा था थाने लेकिन नहीं सुनी पुलिस ने
- अफ्रीका के कुछ हिस्सों में स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन IV स्थगित किया गया।
- ईरानी सांसद की धमकी, 'अगर हमला हुआ तो काट देंगे समुद्र के नीचे मौजूद इंटरनेट केबल'
- छत्तीसगढ़ में आधुनिक तकनीकों से बदल रही मछुआरों की तकदीर : मंत्री नेताम
- आर्थिक व मानसिक प्रताड़ना से परेशान पेटी ठेकेदार ने किया आत्महत्या का प्रयास
- संयुक्त अरब अमीरात की तेल कंपनी का कहना है कि 2027 की पहली छमाही तक होर्मुज नदी से पूर्ण प्रवाह नहीं होगा।
- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि ट्रेन में आग लगने की घटनाओं में असामाजिक तत्वों का हाथ है।
- विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए यात्रियों के चयन के लिए ड्रा आयोजित किया
- नेपाल में विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को सदन में बुलाने की मांग
- डीआरआई ने 120 करोड़ मूल्य की तीन लाख ई-सिगरेट/वेप्स जब्त कीं
प्रधानमंत्री मोदी कुछ समय बाद पहुंचने वाले हैं स्वदेश, पांच देशों की यात्रा पूरी कर लौट रहे हैं रोम से














