Breaking News

पीतलनगरी अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट : सात विकेट से जीती आरएसडी एकेडमी की


खेल 21 May 2026
post

पीतलनगरी अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट : सात विकेट से जीती आरएसडी एकेडमी की

मुरादाबाद, 21 मई । पीतलनगरी अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को आरपीए क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में आरएसडी क्रिकेट एकेडमी ने डीपीजीएस क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

मुकाबले में अनुकल्प झा ने गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अनुकल्प झा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीपीजीएस क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। टीम की ओर से निश्चल ने शानदार 90 रन की पारी खेली, जबकि वसीम ने नाबाद 62 रन बनाए। अजहरउद्दीन ने 14 रन का योगदान दिया। आरएसडी क्रिकेट एकेडमी की ओर से अनुकल्प झा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएसडी क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत शानदार रही। टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 28.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 225 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अनुकल्प झा ने नाबाद 66 रन की पारी खेली। विशाल कुमार ने 51 और रिषभ देव ने 45 रन बनाए। आदित्य पांडेय ने 24 रन का योगदान दिया, जबकि सानिब 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम को अतिरिक्त के रूप में 18 रन मिले।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.