धमतरी, 21 मई। डाक बंगला वार्ड में पिछले एक सप्ताह से हो रही दूषित, बदबूदार और मटमैले पानी की सप्लाई के खिलाफ गुरुवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वार्ड पार्षद सुमन सोमेश मेश्राम के नेतृत्व में सैकड़ों वार्डवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने नगर निगम गेट के सामने गंदे पानी से भरी मटकियां फोड़कर अपना आक्रोश जताया। मौके पर भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द शुद्ध पेयजल आपूर्ति की मांग उठाई। पार्षद सुमन सोमेश मेश्राम ने आरोप लगाया कि पीजी कॉलेज रोड पर नई पाइप लाइन की बिना पर्याप्त टेस्टिंग किए पानी सप्लाई शुरू कर दी गई, जिसके कारण पिछले सात दिनों से वार्ड में दूषित पानी पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि गंदे पानी के कारण लोगों में खुजली, उल्टी, दस्त और डायरिया जैसी बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पिछले वर्ष भी दूषित पानी के कारण दो लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए तीन प्रमुख मांगें रखीं। बिना टेस्टिंग गंदा पानी सप्लाई करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो।दूषित पानी की सप्लाई तत्काल बंद कर पूरी पाइप लाइन को फ्लश किया जाए। वार्ड के प्रमुख स्थानों पर तुरंत पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएं।
प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांग, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी, पार्षद सुरज गहरवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और वार्डवासी मौजूद रहे।
सुमन मेश्राम ने कहा कि जैसे ही वार्ड में गंदे पानी की शिकायत मिली, तत्काल इसकी सूचना नगर निगम को दी गई, लेकिन समस्या का समाधान करने के बजाय अधिकारी-कर्मचारी अन्य कार्यों में व्यस्त रहे। इससे वार्डवासियों में भारी नाराजगी है। वार्ड निवासी सुशीला देवांगन ने बताया कि उनके पति पिछले सात दिनों से बीमार हैं। अस्पताल में डॉक्टरों ने दूषित पानी पीने को बीमारी का कारण बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में परिवार बेहद परेशान है और लोगों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है।
वहीं नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने कहा कि शहर के अलग-अलग वार्डों में नई पाइप लाइन की टेस्टिंग की जा रही है। डाक बंगला वार्ड में भी पानी सप्लाई व्यवस्था की जांच जारी है और कुछ दिनों के भीतर स्थिति सामान्य कर दी जाएगी।
Breaking News
- भिलाई 3 में हत्या, एक दिन पहले मृतक पहुंचा था थाने लेकिन नहीं सुनी पुलिस ने
- अफ्रीका के कुछ हिस्सों में स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन IV स्थगित किया गया।
- ईरानी सांसद की धमकी, 'अगर हमला हुआ तो काट देंगे समुद्र के नीचे मौजूद इंटरनेट केबल'
- छत्तीसगढ़ में आधुनिक तकनीकों से बदल रही मछुआरों की तकदीर : मंत्री नेताम
- आर्थिक व मानसिक प्रताड़ना से परेशान पेटी ठेकेदार ने किया आत्महत्या का प्रयास
- संयुक्त अरब अमीरात की तेल कंपनी का कहना है कि 2027 की पहली छमाही तक होर्मुज नदी से पूर्ण प्रवाह नहीं होगा।
- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि ट्रेन में आग लगने की घटनाओं में असामाजिक तत्वों का हाथ है।
- विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए यात्रियों के चयन के लिए ड्रा आयोजित किया
- नेपाल में विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को सदन में बुलाने की मांग
- डीआरआई ने 120 करोड़ मूल्य की तीन लाख ई-सिगरेट/वेप्स जब्त कीं
दूषित पानी से उबला डाक बंगला वार्ड, मटकी फोड़कर किया निगम कार्यालय का घेराव














