Breaking News

भिलाई 3 में हत्या, एक दिन पहले मृतक पहुंचा था थाने लेकिन नहीं सुनी पुलिस ने


शहर 21 May 2026
post

भिलाई 3 में हत्या, एक दिन पहले मृतक पहुंचा था थाने लेकिन नहीं सुनी पुलिस ने

दुर्ग। भिलाई-3 के पुरैना स्थित स्टोर पारा में आज सुबह एक युवक का शव उसके घर में संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नसरू सोना के रूप में हुई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने युवक की मौत को हत्या बताते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, 19 मई को नसरू के साथ कुछ युवकों ने से मारपीट की थी। मारपीट के बाद नसरू खुद घायल अवस्था में शिकायत लेकर जीआरपी थाना पहुंचा था, जहां उसने आरोपियों के नाम भी बताए थे।

मोहल्लेवासियों का गंभीर आरोप है कि पुलिस ने इस शिकायत को हल्के में लिया और समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस सक्रियता दिखाती, तो आज युवक की जान बच सकती थी। इसी बात से नाराज लोगों की भारी भीड़ जीआरपी थाने के बाहर जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

जीआरपी भिलाई-3 के थाना प्रभारी डीएन श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार रात परिवार के सभी सदस्य रोजाना की तरह खाना खाकर सो गए थे। आज सुबह जब नसरू के पिता की नींद खुली, तो उन्होंने उसे उठाने का प्रयास किया लेकिन वह बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। परिवार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।


You might also like!


Channel not found or invalid API Key.