Breaking News

यूरोपीय संसद के अध्यक्षों के सम्मेलन में लातविया, एस्टोनिया और लिथुआनिया के साथ एकजुटता व्यक्त की गई


विदेश 22 May 2026
post

यूरोपीय संसद के अध्यक्षों के सम्मेलन में लातविया, एस्टोनिया और लिथुआनिया के साथ एकजुटता व्यक्त की गई

यूरोपीय संसद के अध्यक्षों के सम्मेलन में लातविया, एस्टोनिया और लिथुआनिया के साथ पूरी एकजुटता व्यक्त की गई है। सम्‍मेलन में रूस के आरोप को भी खारिज किया गया कि बाल्टिक राज्य रूस के खिलाफ शत्रुतापूर्ण कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। यूरोपीय संसद के नेताओं ने कहा कि ऐसे आरोप यूरोपीय संघ के सदस्य देशों को निशाना बनाकर रूस द्वारा की धमकी, दुष्प्रचार और उकसावे की रणनीति का हिस्सा है।

सोशल मीडिया पोस्ट में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लेयेन ने इसे एक धमकी बताया और कहा कि यूरोप एकता और शक्ति के साथ इसका जवाब देगा।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.