रायपुर, 25 मई । रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया। कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है और आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है।
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, धमतरी, और राजनांदगांव सहित कई संभागों में तापमान 44°C से 46°C तक दर्ज किया गया है।मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में लू (हीट वेव) को लेकर ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किए हैं।
राजनांदगांव रविवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जबकि रायपुर में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से बचें।शरीर में पानी की कमी न होने दें और थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। सफर में निकलते समय सिर को सूती कपड़े से ढकें और धूप के चश्मे का प्रयोग करें।खानपान में नींबू पानी, छाछ, मट्ठा, और मौसमी फलों के रस को शामिल करें। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार नौतपा के दौरान तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है।
Breaking News
- जी. किशन रेड्डी ने एजेंसियों को लंबित खनन और अन्वेषण परियोजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया
- अमेरिका और ईरान के बीच डील होने की उम्मीद में उछला शेयर बाजार, निवेशकों को एक दिन में 6.53 लाख करोड़ का मुनाफा
- गड़चिरोली में नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री ध्वस्त
- खुले में मांस-मछली बेचने और गंदगी फैलाने वालों से निगम ने वसूला जुर्माना
- जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के बर्न यूनिट में गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को मिली नई जिंदगी
- Mumbai : 10 दिनों में चौथी बार फ्यूल महंगा, ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर दबाव
- 'काफी प्रगति हुई', US-ईरान वार्ता पर पाक PM शहबाज शरीफ का दावा
- पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद के कारण कच्चे तेल में नरमी का रुख, मई में पहली बार 100 डॉलर से नीचे आई कीमत
- जापान से भारत की आज़ादी तक का संघर्ष
- कल नई दिल्ली में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक होगी।
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, आज से नौतपा की शुरुआत















