नई दिल्ली, 25 मई। पश्चिम एशिया में जारी तनाव को खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) के मसौदे पर काफी हद तक सहमत हो जाने की खबर के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आज बड़ी गिरावट का रुख नजर आ रहा है। मई के महीने में पहली बार कच्चा तेल अंतरराष्ट्रीय बाजार में 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से भी नीचे आ गया है।
ब्रेंट क्रूड ने आज 4.93 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट के साथ मई के महीने में पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे जाकर 98.61 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। ट्रेडिंग शुरू होने के बाद इसकी कीमत उछल कर 99.47 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंची, लेकिन इसके बाद इसकी चाल में गिरावट का रुख बन गया। थोड़ी देर में ही ब्रेंट क्रूड गिर कर 97.40 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया। भारतीय समय के अनुसार सुबह 10:15 बजे तक का कारोबार होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 5.61 डॉलर प्रति बैरल यानी 5.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 97.93 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
ब्रेंट क्रूड की तरह ही वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड ने भी आज 4.59 डॉलर प्रति बैरल की कमजोरी के साथ 92.01 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरूआती कारोबार में डब्ल्यूटीआई क्रूड उछल कर 92.55 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक आया, लेकिन इसके बाद इसकी चाल में गिरावट आ गई। थोड़ी देर में ही डब्ल्यूटीआई क्रूड गिरकर 90.45 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक आ गया। भारतीय समय के अनुसार सुबह 10:15 बजे तक का कारोबार होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड 5.49 डॉलर प्रति बैरल यानी 5.68 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 91.11 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
Breaking News
- जी. किशन रेड्डी ने एजेंसियों को लंबित खनन और अन्वेषण परियोजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया
- अमेरिका और ईरान के बीच डील होने की उम्मीद में उछला शेयर बाजार, निवेशकों को एक दिन में 6.53 लाख करोड़ का मुनाफा
- गड़चिरोली में नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री ध्वस्त
- खुले में मांस-मछली बेचने और गंदगी फैलाने वालों से निगम ने वसूला जुर्माना
- जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के बर्न यूनिट में गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को मिली नई जिंदगी
- Mumbai : 10 दिनों में चौथी बार फ्यूल महंगा, ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर दबाव
- 'काफी प्रगति हुई', US-ईरान वार्ता पर पाक PM शहबाज शरीफ का दावा
- पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद के कारण कच्चे तेल में नरमी का रुख, मई में पहली बार 100 डॉलर से नीचे आई कीमत
- जापान से भारत की आज़ादी तक का संघर्ष
- कल नई दिल्ली में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक होगी।
पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद के कारण कच्चे तेल में नरमी का रुख, मई में पहली बार 100 डॉलर से नीचे आई कीमत















