ग्राम चंदागांव : में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान मास्टर आरुष नेताम के परिजनों—पिता फूलसिंह नेताम एवं माता सोमनाई नेताम—ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि आरुष जन्म से ही दोनों पैरों की जन्मजात विकृति ‘क्लब फुट’ से पीड़ित है। इस कारण उसे चलने-फिरने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। आवेदन प्राप्त होते ही फरसगांव स्वास्थ्य विभाग ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की। स्वास्थ्य विभाग के आरएमए प्रभास देबनाथ ने स्वयं बच्चे के घर पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज तैयार कर चिरायु टीम से समन्वय स्थापित किया गया। स्वास्थ्य विभाग, चिरायु टीम एवं मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के सतत प्रयास और लगातार फॉलोअप के परिणामस्वरूप मास्टर आरुष नेताम को रायपुर स्थित श्री नारायणा हॉस्पिटल के आर्थोपेडिक वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसका विशेष उपचार प्रारंभ हो चुका है। मुख्यमंत्री की मंशानुसार सुशासन तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन अब दूरस्थ आदिवासी अंचलों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। यह पहल न केवल समस्याओं के निराकरण का माध्यम बन रही है, बल्कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में नई आशा और बेहतर भविष्य की राह भी खोल रही है।
Breaking News
- दुर्ग: सखी निवास के प्रबंधक, वार्डन एवं केयर टेकर पदों की भर्ती हेतु शुद्धि पत्र जारी, दावा-आपत्ति 3 जून तक आमंत्रित
- दुर्ग: जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से कौशल्या गौड़ को मिली श्रवण यंत्र की सौगात
- सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस ने Q4 में शानदार उछाल दर्ज, रेवेन्यू 236% बढ़कर ₹591.8 करोड़ और PAT 420% उछला
- मार्कसंस फार्मा ने Q4 में 23% नेट इनकम ग्रोथ ₹891 करोड़ बताई, PAT 64% बढ़ा
- RCB के सामने बड़ा चयन संकट, क्वालिफायर-1 से पहले फिल सॉल्ट की फिटनेस पर संशय
- शिवराज सिंह चौहान ने 'अपनापन' पुस्तक का विमोचन किया, PM मोदी से जुड़ी यादें साझा कीं
- हो. वे. शेषाद्रि जयंती : त्याग, सेवा और समर्पण का प्रतीक
- .गंगा दशहरा : आध्यात्मिकता और संस्कृति का संगम
- वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी पर दिन पहले से अधिक लंबे हो रहे हैं।
- प्राचार्य के खिलाफ सुशासन तिहार में मिली शिकायत, अब तक ठोस कार्रवाई नहीं
क्लब फुट से पीड़ित मासूम को मिला उपचार















