काठमांडू, 26 मई। भारत में यूरोपीय संघ (ईयू) के सदस्य देशों के राजदूतों और उप मिशन प्रमुखों सहित 23 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नेपाल दौरे पर आया है। इस उच्चस्तरीय दो दिवसीय यात्रा का उद्देश्य बालेन्द्र शाह के नेतृत्व वाली सरकार के साथ संबंधों को मजबूत करना बताया गया है।
नेपाल में यूरोपीय संघ की आवासीय राजदूत वेरोनिक लोरेंजो के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल 26 मई से नेपाल भ्रमण पर है। ईयू ने इसे “नई बालेन्द्र शाह सरकार से मुलाकात और नेपाल–ईयू के मजबूत संबंधों की पुनः पुष्टि का अवसर” बताया है।
इस प्रतिनिधिमंडल की प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह, विदेश मंत्री शिशिर खनाल, संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री खडग राज पौडेल और शिक्षा, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्री सस्मित पोखरेल के साथ वार्ता होनी है।
प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के साथ यूरोपीय यूनियन के गैर आवासीय राजदूतों के साथ यह बैठक अप्रैल 8 को काठमांडू स्थित विभिन्न देशों के आवासीय राजदूतों के सामूहिक सम्मेलन के बाद दूसरी औपचारिक मुलाकात होगी।
राजदूत लोरेंजो ने कहा, “यह मिशन नेपाल के प्रति यूरोपीय संघ की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम नई सरकार को बधाई देने, नेपाल की विकास प्राथमिकताओं के प्रति अपने समर्थन को दोहराने और व्यापार, निवेश, जलवायु कार्रवाई तथा बहुपक्षीय मुद्दों सहित सहयोग के नए अवसर तलाशने आए हैं। नेपाल स्थित यूरोपीय यूनियन प्रतिनिधि के बयान में कहा गया कि यूरोपीय संघ “नेपाल के सबसे बड़े और विश्वसनीय अंतरराष्ट्रीय साझेदारों में से एक” है।
इस प्रतिनिधिमंडल में ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, साइप्रस, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, इटली, लिथुआनिया, लक्ज़मबर्ग, नीदरलैंड्स, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन और स्वीडन के राजदूत तथा उप राजदूत शामिल हैं।
Breaking News
- दुर्ग: सखी निवास के प्रबंधक, वार्डन एवं केयर टेकर पदों की भर्ती हेतु शुद्धि पत्र जारी, दावा-आपत्ति 3 जून तक आमंत्रित
- दुर्ग: जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से कौशल्या गौड़ को मिली श्रवण यंत्र की सौगात
- सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस ने Q4 में शानदार उछाल दर्ज, रेवेन्यू 236% बढ़कर ₹591.8 करोड़ और PAT 420% उछला
- मार्कसंस फार्मा ने Q4 में 23% नेट इनकम ग्रोथ ₹891 करोड़ बताई, PAT 64% बढ़ा
- RCB के सामने बड़ा चयन संकट, क्वालिफायर-1 से पहले फिल सॉल्ट की फिटनेस पर संशय
- शिवराज सिंह चौहान ने 'अपनापन' पुस्तक का विमोचन किया, PM मोदी से जुड़ी यादें साझा कीं
- हो. वे. शेषाद्रि जयंती : त्याग, सेवा और समर्पण का प्रतीक
- .गंगा दशहरा : आध्यात्मिकता और संस्कृति का संगम
- वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी पर दिन पहले से अधिक लंबे हो रहे हैं।
- प्राचार्य के खिलाफ सुशासन तिहार में मिली शिकायत, अब तक ठोस कार्रवाई नहीं
नेपाल के दो दो दिवसीय दौरे पर यूरोपीय देशों के राजदूतों का प्रतिनिधिमंडल काठमांडू पहुंचा















