Breaking News

बीजापुर प्रीमियर लीग के फाइनल में कलेक्टर का दमदार अंदाज़

post

बीजापुर प्रीमियर लीग के फाइनल में कलेक्टर का दमदार अंदाज़

बीजापुर । मॉर्निंग क्रिकेट स्टार क्लब द्वारा आयोजित बीजापुर प्रीमियर लीग सीजन-1 के फाइनल मुकाबले में जिले के कलेक्टर  विश्वदीप ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए जिले में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने की बात कही। मिनी स्टेडियम में आयोजित इस रोमांचक मुकाबले ने खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

15 मई से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में जिले की कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था। शानदार प्रदर्शन करते हुए मास्टर ब्लास्टर और किंग्स इलेवन की टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबले के दौरान कलेक्टर  विश्वदीप स्वयं मिनी स्टेडियम पहुंचे और दोनों टीमों के बीच टॉस कराया।

मैदान में उतरते ही कलेक्टर का अलग अंदाज़ देखने को मिला। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए जोरदार शॉट लगाए और गेंद को बाउंड्री वॉल के बाहर पहुंचाकर खिलाड़ियों एवं दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया। खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और आने वाले समय में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। मुकाबले की शुरुआत के बाद मॉर्निंग क्रिकेट स्टार क्लब के खिलाड़ियों ने कलेक्टर  विश्वदीप को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

समापन समारोह में  रविंद्र मीणा आईपीएस, एसडीएम बीजापुर  जागेश्वर कौशल तथा तहसीलदार बीजापुर  पंचराम सलामे सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.