Breaking News

प्राचार्य के खिलाफ सुशासन तिहार में मिली शिकायत, अब तक ठोस कार्रवाई नहीं

post

प्राचार्य के खिलाफ सुशासन तिहार में मिली शिकायत, अब तक ठोस कार्रवाई नहीं

मुंगेली। शासकीय हाई स्कूल प्रतापपुर में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य मेघनाथ कोसरिया एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। ग्रामीणों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया लेकिन उसके बावजूद अब तक उन्हें प्रभारी पद से नहीं हटाया गया है। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार “सुशासन तिहार 2025” के दौरान ग्रामीणों ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले की जांच के बाद लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी पत्र में कई गंभीर बिंदुओं का उल्लेख किया गया है। विभागीय पत्र के अनुसार प्रभारी प्राचार्य पर वरिष्ठ व्याख्याता को प्रभार नहीं सौंपने, विद्यालय का शैक्षणिक स्तर गिरने, कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम खराब होने, प्रबंधन समिति की बैठक नहीं बुलाने, छात्र से राशि लेने तथा विद्यालय में नियमित उपस्थित नहीं रहने जैसे आरोप लगाए गए हैं। पत्र में इन कृत्यों को गंभीर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना गया है। 


You might also like!


Channel not found or invalid API Key.