Breaking News

रेलवे के इस फैसले से छत्तीसगढ़ के ट्रेन यात्रियों को मिल रही राहत

post

रेलवे के इस फैसले से छत्तीसगढ़ के ट्रेन यात्रियों को मिल रही राहत

रायपुर. दक्षिण मध्य रेलवे ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में यात्रियों की बढ़तरी संख्या को देखते हुए बड़ा फैसला किया है. चर्लापल्ली से दानापुर के एक फेरा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह बिहार, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के यात्रियों को राहत देगी. गाड़ी संख्या 07089 चर्लापल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन 27 मई 2026, बुधवार को दोपहर 1 बजे चर्लापल्ली से रवाना होगी. यह स्पेशल ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर संचालित होगी. निर्धारित समय के अनुसार ट्रेन चांदाफोर्ट स्टेशन पर शाम 8:10 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 8:12 बजे रवाना होगी.

इसके बाद गोंदिया स्टेशन पर रात 11:45 बजे पहुंचेगी, जहां 10 मिनट रुकने के बाद 11:55 बजे प्रस्थान करेगी. बालाघाट जंक्शन पर इसका आगमन रात 12:40 बजे होगा और दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो जाएगी. वहीं नैनपुर स्टेशन पर ट्रेन रात 2:20 बजे पहुंचेगी और 2:22 बजे प्रस्थान करेगी. तय मार्ग से गुजरते हुए यह स्पेशल ट्रेन अगले दिन रात 11:55 बजे दानापुर पहुंचेगी. रेलवे प्रशासन ने जानकारी दी है कि यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में कुल 24 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे. इनमें 3 एसी टू टियर, 5 एसी थ्री टियर, 10 स्लीपर, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर कोच शामिल होंगे. 


You might also like!


Channel not found or invalid API Key.