Breaking News

आंधी-तूफान का अलर्ट नारायणपुर, धमतरी, गरियाबंद, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर और कोंडागांव में

post

आंधी-तूफान का अलर्ट नारायणपुर, धमतरी, गरियाबंद, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर और कोंडागांव में

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में 44-45 डिग्री वाली गर्मी और हीटवेव का कहर जारी है. नौतपा के दूसरे दिन 8 जिलों में पारा 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया. एक बार फिर राजनांदगांव सबसे ज्यादा तपा. राजधानी रायपुर में 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अलगे तीन दिनों तक राहत के आसार नहीं, इसके बाद 3 डिग्री तक तापमान में कमी आ सकता है.

राजनांदगांव में पड़ी सबसे ज्यादा गर्मी प्रदेश में मंगलवार को सबसे गर्म तापमान राजनांदगांव 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा बिलासपुर में 44.5 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में 44.7 डिग्री सेल्सियस, अंबिकापुर में 42.4 डिग्री सल्सियस, जगदलपुर में 42 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रारोड में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 27.6 डिग्री दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले तीन दिन तक प्रदेश के काफी जिलों में 44-45 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा. उसके अगले दो दिन जरूर 2 से 4 डिग्री तक पारा कम होने की संभावना जताई गई है. पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान को लेकर किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है. छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ग्रीष्म लहर चल रही है. 29 मई से पूरे प्रदेश में मेघगर्जन के साथ तेज हवा, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई गई है.

इसके साथ ही अगले दो दिनों में प्रदेश के एक-दो स्थानों में गरज चमक के साथ वज्रपात होने व तेज हवा (40-50 केएमपीएच) की गति से चलने की संभावना है. नारायणपुर, धमतरी, गरियाबंद, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर और कोंडागांव जिलों में कुछ जगहों पर हल्की आंधी के साथ बारिश और 30-40kmph की तेज़ हवा चलने की संभावना है. 


You might also like!


Channel not found or invalid API Key.