कोलकाता, 28 मई । पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के तृणमूल कांग्रेस नेता और बादुड़िया नगर पालिका के चेयरमैन दीपंकर भट्टाचार्य से जुड़े मामले में पुलिस ने पाट के खेत से दो करोड़ 24 लाख रुपये बरामद किए हैं। बुधवार शाम से शुरू हुई नोटों की गिनती पूरी रात चलती रही। बैंक कर्मियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में चार बार गिनती के बाद पुलिस ने गुरुवार तड़के बरामद रकम की आधिकारिक पुष्टि की।
पुलिस ने सोमवार को दीपंकर भट्टाचार्य को एक होटल से गिरफ्तार किया था। उस समय भी उनके पास से करीब 80 लाख रुपये बरामद हुए थे। मंगलवार को अदालत ने उन्हें छह दिन की पुलिस हिरासत में भेजा।
बुधवार को पुलिस दीपंकर को साथ लेकर तृणमूल कार्यालय के पास स्थित एक जमीन पर पहुंची। वहां पाट के खेत में एक जगह खुदाई करने पर बैगों में भरी भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। पुलिस ने मौके से नकदी से भरे चार ट्रॉली बैग और एक बोरा जब्त किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी बैगों में 500 रुपये के नोटों की गड्डिया थीं।
सोमवार रात दीपंकर भट्टाचार्य की गिरफ्तारी के बाद बादुड़िया नगरपालिका के एक बंद पड़े कंप्यूटर सेंटर से भी करीब चार हजार सरकारी तिरपाल और 80 लाख रुपये बरामद किए गए थे। स्थानीय स्तर पर आरोप लग रहे हैं कि यह राशि आवास योजना से जुड़े घोटाले या अवैध वसूली से जुड़ी हो सकती है।
Breaking News
- मंगलुरु में सजेगा सर्फिंग का महासंग्राम, कल से शुरू होगा सातवां एनएमपीए इंडियन ओपन ऑफ सर्फिंग
- काजीपेट रेल निर्माण इकाई का काम लगभग पूरा, जल्द शुरू होगा इंटरसिटी रेलगाड़ियों का निर्माण
- भगवान बुद्ध के शिष्यों के पवित्र अवशेषों को मंगोलिया में प्रदर्शन से मिलेगी वैश्विक पहचानः प्रह्लाद पटेल
- बारिश से पहले एक्शन मोड में निगम, सफाई में लापरवाही पर होगी सख्ती : महापौर रामू रोहरा
- वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने वीर सावरकर की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन
- वीर सावरकर के विचार और उनका योगदान
- लोकसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय विधानसभा की कार्यवाहियों के 89 खंडों और त्रैमासिक पत्रिका ‘विधान-चेतना’ के प्रवेशांक का किया लोकार्पण
- संयुक्त अरब अमीरात ने ईद अल अधा को प्रार्थनाओं, शांति की अपील और उत्सव के माहौल के साथ मनाया।
- कर्नाटक : सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद छाेड़ा, डीके शिवकुमार के नाम का किया प्रस्ताव
- मटेता के गोल से क्रिस्टल पैलेस ने जीता पहला यूरोपीय खिताब, बना यूईएफए कॉन्फ्रेंस लीग चैंपियन
तृणमूल नेता ने खेत में छुपाई मुद्रा, खुदाई में 500 के नोटों का अंबार मिला, रातभर चली गिनती, दो करोड़ 24 लाख रुपये मिलने की पुष्टि
















