ओस्लो (नॉर्वे), 28 मई । नॉर्वे चेस 2026 के तीसरे दौर में बुधवार को भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। ओस्लो में खेले गए मुकाबले में प्रज्ञानानंद ने शानदार रणनीतिक खेल का प्रदर्शन करते हुए क्लासिकल मुकाबले में जीत दर्ज की।
मैच के अधिकांश समय तक प्रज्ञानानंद मजबूत स्थिति में नजर आए। हालांकि समय के दबाव में कुछ समय के लिए मुकाबले का रुख कार्लसन की ओर जाता दिखा, लेकिन इसके तुरंत बाद नॉर्वे के स्टार खिलाड़ी ने बड़ी गलती कर दी और उन्हें हार स्वीकार करनी पड़ी।
फिरोजा ने बरकरार रखी बढ़त
विश्व चैंपियन डी. गुकेश और टूर्नामेंट लीडर अलीरेजा फिरोजा के बीच क्लासिकल मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा और अंततः ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसके बाद खेले गए आर्मागेडन मुकाबले में फिरोजा ने जीत दर्ज कर अतिरिक्त अंक हासिल किए और तालिका में अपनी बढ़त कायम रखी।
वहीं विंसेंट कीमर और वेस्ली सो के बीच भी क्लासिकल मुकाबला ड्रॉ रहा। बाद में आर्मागेडन गेम में वेस्ली सो ने जीत दर्ज की।
तीसरे दौर के बाद अलीरेजा फिरोजा अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।
नॉर्वे चेस महिला वर्ग में भी रोमांच जारी
नॉर्वे चेस विमेंस टूर्नामेंट में भी सभी क्लासिकल मुकाबले ड्रॉ रहे, जिसके बाद विजेता का फैसला आर्मागेडन मुकाबलों से हुआ।
महिला विश्व चैंपियन जू वेनजुन और झू जिनेर के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। एक समय झू जिनेर मजबूत स्थिति में थीं, लेकिन वह उसे जीत में नहीं बदल सकीं। बाद में आर्मागेडन में झू जिनेर ने जीत दर्ज कर अतिरिक्त अंक हासिल किए।
अन्ना मुजिचुक और भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी के बीच क्लासिकल मुकाबला ड्रॉ रहा। इसके बाद आर्मागेडन में अन्ना मुजिचुक ने जीत हासिल की।
वहीं टूर्नामेंट लीडर बिबिसारा अस्साउबायेवा और भारत की दिव्या देशमुख के बीच भी क्लासिकल मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसके बाद दिव्या देशमुख ने शानदार खेल दिखाते हुए आर्मागेडन मुकाबले में जीत दर्ज की।
तीसरे दौर के बाद बिबिसारा अस्साउबायेवा महिला वर्ग में शीर्ष पर बनी हुई हैं, हालांकि दिव्या देशमुख और झू जिनेर ने अंतर कम कर दिया है।
Breaking News
- मंगलुरु में सजेगा सर्फिंग का महासंग्राम, कल से शुरू होगा सातवां एनएमपीए इंडियन ओपन ऑफ सर्फिंग
- काजीपेट रेल निर्माण इकाई का काम लगभग पूरा, जल्द शुरू होगा इंटरसिटी रेलगाड़ियों का निर्माण
- भगवान बुद्ध के शिष्यों के पवित्र अवशेषों को मंगोलिया में प्रदर्शन से मिलेगी वैश्विक पहचानः प्रह्लाद पटेल
- बारिश से पहले एक्शन मोड में निगम, सफाई में लापरवाही पर होगी सख्ती : महापौर रामू रोहरा
- वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने वीर सावरकर की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन
- वीर सावरकर के विचार और उनका योगदान
- लोकसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय विधानसभा की कार्यवाहियों के 89 खंडों और त्रैमासिक पत्रिका ‘विधान-चेतना’ के प्रवेशांक का किया लोकार्पण
- संयुक्त अरब अमीरात ने ईद अल अधा को प्रार्थनाओं, शांति की अपील और उत्सव के माहौल के साथ मनाया।
- कर्नाटक : सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद छाेड़ा, डीके शिवकुमार के नाम का किया प्रस्ताव
- मटेता के गोल से क्रिस्टल पैलेस ने जीता पहला यूरोपीय खिताब, बना यूईएफए कॉन्फ्रेंस लीग चैंपियन
नॉर्वे चेस 2026 : तीसरे दौर में बड़ा उलटफेर, प्रज्ञानानंद ने मैग्नस कार्लसन को हराया















