नई दिल्ली, 28 मई। उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखना शुरू होगा। इससे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पहाड़ी राज्यों में आंधी, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं मैदानी क्षेत्रों खासतौर पर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शाम के बाद मौसम बदल सकता है। कई स्थानों पर धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।
बीते कई दिनों से जारी गर्मी के कारण उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि मौसम में बदलाव के बाद तापमान में 3 से 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों और यात्रियों से भी मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है।
Breaking News
- शेल्टन ने लगातार दूसरी बार जीता कनाडियन ओपन, नकाशिमा को हराकर रचा इतिहास
- ‘महबूब मेरे’ को लेकर करिश्मा कपूर ने किया खुलासा
- WhatsApp में बड़ा बदलाव अब चैट बैकग्राउंड होगा एनिमेटेड नए फीचर की टेस्टिंग शुरू
- ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
- अमेरिका की आलोचना के बाद, इज़राइल ने लेबनान से अपनी सेना वापस बुलाने को हिज़्बुल्लाह के निरस्त्रीकरण से जोड़ा।
- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नई दिल्ली में हथकरघा हाट: हथकरघा अनुभव केंद्र का उद्घाटन करेंगे।
- स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ भारतीय वायु सेना की पहली महिला अधिकारी बनीं जिन्होंने फाइटर कॉम्बैट लीडर के रूप में योग्यता हासिल की।
- नागरिक उड्डयन मंत्री ने विजयवाड़ा और वाराणसी के बीच सीधी हवाई कनेक्टिविटी का शुभारंभ किया।
- केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार नई दिल्ली में राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक परिषद की 5वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
- स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो सेवाएं सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे से शुरू होंगी।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज शाम से उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी-बारिश के आसार
















