राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईद-उल-जुहा के अवसर पर सभी को बधाई दी
है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह त्योहार भक्ति, त्याग और
निस्वार्थता का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि यह त्योहार नागरिकों को मानवता,
विशेषकर
वंचितों की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने नागरिकों से समाज में
प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देने के अपने संकल्प को मजबूत करने का आग्रह किया।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं
दीं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री राधाकृष्णन ने आशा व्यक्त की कि
यह पवित्र अवसर सभी के लिए शांति, खुशी और सद्भावना लेकर
आएगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट
में, मोदी ने आशा व्यक्त की कि यह अवसर समाज में भाईचारे और खुशी की भावना
को और मजबूत करेगा। उन्होंने सभी की सफलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना भी
की।
















