बलरामपुर, 29 मई । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली। सुबह करीब 7 बजे आसमान में घने बादल छा गए और तेज गरज-चमक के साथ जिले में जमकर बारिश शुरू हो गई। लगातार हो रही बारिश और मौसम में आई ठंडक से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। सुबह का मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आया और वातावरण सुहावना हो गया।
बीते कई दिनों से जिले में तेज धूप और भीषण गर्मी का असर देखा जा रहा था। गुरुवार तक जिले का तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं शुक्रवार को मौसम बदलने के बाद अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है। न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यानी एक ही दिन में तापमान में करीब 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण लोगों ने राहत की सांस ली। जहां आम दिनों में सुबह होते ही तेज धूप निकल जाती थी, वहीं शुक्रवार को आसमान पूरी तरह बादलों से ढका रहा और सुबह के समय हल्का अंधेरा छाया रहा।
मौसम में आए इस बदलाव से धरती की तपिश कम हुई और लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। किसानों समेत आम लोगों ने भी बारिश का स्वागत किया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले कुछ घंटों तक बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।
Breaking News
- उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर दंतेवाड़ा व कोंडागांव के ईई काे जारी हुआ नोटिस
- एशियन पैरा-आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के श्रीमंत झा ने जीता रजत पदक, शहीदों को किया समर्पित
- 'काला हिरण' फिल्म विवाद: हाईकोर्ट पहुंचे सलमान खान, रिलीज पर रोक लगाने को दायर की याचिका
- रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता ज्ञापन पर रविवार को जिनेवा में हस्ताक्षर हो सकते हैं।
- अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में आधुनिक तकनीक का होगा व्यापक उपयोग, अमित शाह ने तैयारियों की समीक्षा की
- एमआरपी व्यवस्था में लाई जाए पारदर्शिता, ग्राहकों को पता रहे उत्पादन लगात - नारायणभाई शाह
- भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी खोज: सुपरनोवा SN 2023zcu से ब्रह्मांडीय दूरियों के मापन में मिले नए संकेत
- खिलाड़ियों की असंतुष्टि के बीच विंबलडन ने पुरस्कार राशि में रिकॉर्ड 20% की वृद्धि की घोषणा की।
- टाटा मोटर्स एक जुलाई से यात्री वाहनों की कीमतों में करेगी 1.5 फीसदी का इजाफा
- नस्लवादी गुंडागर्दी के बाद बेलफास्ट के अल्पसंख्यक समूह भय में जी रहे हैं।
बलरामपुर में मौसम ने ली करवट, गरज-चमक के साथ जमकर बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत















