बीजापुर, 29 मई । छत्तीसगढ़ सहित बीजापुर जिला इन दिनों नौतपा की भीषण गर्मी की चपेट में है। आसमान से बरसती आग और तेज गर्म हवाओं ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिले में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से हीट वेव का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं और हीट स्ट्रोक के मामले भी सामने आने लगे हैं।
बढ़ती गर्मी और स्वास्थ्य संबंधी खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों के लिए विशेष एडवायजरी जारी की है। आज शुक्रवार काे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीआर पुजारी ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।
उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप सबसे अधिक खतरनाक रहती है। ऐसे समय में अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को गमछा, टोपी या छाते से ढंककर रखें। बिना सिर ढके तेज धूप में निकलना हीट स्ट्रोक का बड़ा कारण बन सकता है।
स्वास्थ्य विभाग ने खान-पान को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। अधिक तला-भुना, मसालेदार भोजन, मांसाहार और मदिरा सेवन से बचने को कहा गया है। गर्मी के मौसम में हल्का एवं सुपाच्य भोजन लेने की सलाह दी गई है।
डॉ. पुजारी ने कहा कि शरीर में पानी की कमी इस मौसम का सबसे बड़ा खतरा है। इसलिए लोगों को बार-बार पानी, छाछ, नींबू पानी और ओआरएस का सेवन करते रहना चाहिए। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि धूप में खड़ी बंद गाड़ियों में बच्चों को अकेला छोड़ना बेहद खतरनाक और जानलेवा साबित हो सकता है।
स्वास्थ्य विभाग ने हीट स्ट्रोक के लक्षणों को नजरअंदाज न करने की अपील की है। यदि किसी व्यक्ति को तेज सिरदर्द, चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी, घबराहट या अत्यधिक कमजोरी महसूस हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
बचाव के उपायों में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनना, धूप के चश्मे और छाते का उपयोग करना तथा तरबूज, खरबूजा और खीरा जैसे पानी से भरपूर फलों का सेवन करना शामिल है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीआर पुजारी ने कहा, “सावधानी ही इस मौसम में सबसे बड़ा बचाव है। नागरिक ठंडी जगहों पर रहें और अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें।
Breaking News
- बलरामपुर : सड़क किनारे बिखरा मिला सड़ा हुआ चना, जांच की मांग तेज
- Mizoram : 132 मेगावाट हाइड्रो प्रोजेक्ट की तैयारी
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की मिजोरम इकाई ने बढ़ती महंगाई के बीच राज्य सरकार से फ्यूल सेस हटाने की मांग
- VBMP ने बलूचिस्तान में जबरन गायब किए जाने के मामलों पर विरोध तेज किया, पाकिस्तान पर आलोचना बढ़ी
- Iran-US के बीच ट्रेड विवाद तेज
- टी. विष्णुदत्त जयरामन को न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली में मिला सम्मान
- चमगादड़ों की जान बचाने की कवायद शुरू, पेड़ों में पानी का छिड़काव
- हॉस्पिटल में भर्ती महिला को बीमा सहायता देने से मुकरी स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी
- दुर्ग पुलिस के 9 अफसरों का ट्रांसफर
- नौतपा की भीषण तपिश से झुलसा बीजापुर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी
नौतपा की भीषण तपिश से झुलसा बीजापुर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी















