नई दिल्ली, 30 मई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए कहा कि विनम्रता, क्षमाशीलता और उत्तम आचरण ही व्यक्तित्व के सच्चे आभूषण हैं। उन्होंने कहा कि इन गुणों के साथ ही आज देशवासी विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में निरंतर जुटे हैं।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “विनम्रता, क्षमाशीलता और उत्तम आचरण ही व्यक्तित्व के सच्चे आभूषण हैं। इन गुणों के साथ ही आज देशवासी विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में निरंतर जुटे हैं।”
इसके साथ उन्होंने संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए लिखा:
तेजः क्षमा धृतिः शौचमद्रोहो नातिमानिता।
भवन्ति सम्पदं दैवीमभिजातस्य भारत।।
इस सुभाषित का अर्थ है कि तेज, क्षमा, धैर्य, पवित्रता, किसी के प्रति द्वेष न रखना और अहंकार से दूर रहना ऐसे दैवी गुण हैं, जो श्रेष्ठ व्यक्तित्व वाले व्यक्ति की पहचान होते हैं।
Breaking News
- कालेज छात्रों ने नुक्कड़ नाटक, रंगोली, पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यय से बताए नशे के दुष्परिणाम
- OMG! 10 दिन से गुफा में फंसे चार लोग रेंगकर खुद निकले बाहर, 2 अब भी लापता
- लचोड़ी आईटीआई में छात्रों को बताए कानूनी अधिकार
- बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना
- सीयूईटी परीक्षा में अव्यवस्था पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल
- Pakistan पर मानवीय संकट गहराने का आरोप; कर्फ्यू के कारण मशकाय के निवासी मुश्किलों का सामना कर रहे
- Trump की नीति पर विवाद, युद्ध रोकने पर समर्थन घटने का दावा
- धमतरी : खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने प्रशासन सजग
- Himachal पंचायत चुनाव: आखिरी चरण में वोटिंग जारी
- Shimla: भीषण लू के बीच हिमाचल में मौसम का पलटा मिजाज, ओले गिरने से तापमान में गिराव
विनम्रता, क्षमाशीलता और उत्तम आचरण व्यक्तित्व के सच्चे आभूषण: प्रधानमंत्री















