Breaking News

लचोड़ी आईटीआई में छात्रों को बताए कानूनी अधिकार


देश 30 May 2026
post

लचोड़ी आईटीआई में छात्रों को बताए कानूनी अधिकार

. चंबा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) लचोड़ी में नालसा योजना ‘मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों एवं बौद्धिक दिव्यांग व्यक्तियों को विधिक सेवाएं योजना 2024’ के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को मानसिक स्वास्थ्य, बौद्धिक दिव्यांगता तथा ऐसे व्यक्तियों को उपलब्ध कानूनी अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी प्रदान करना रहा। सहायक विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता चंबा नवीन सिंह ठाकुर ने प्रतिभागियों को नालसा योजना 2024, मानसिक रूप से बीमार एवं बौद्धिक दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार, निशुल्क विधिक सहायता तथा मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

कार्यक्रम में पीएचसी बं्रगाल के प्रभारी डा. अरुण कुमार ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, मानसिक बीमारियों की पहचान, उपचार, परामर्श एवं समाज में जागरूकता की आवश्यकता पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने और समय पर चिकित्सा सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने हिस्सा लिया। 


You might also like!


Channel not found or invalid API Key.