नई दिल्ली, 01 जून .। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकप्रिय गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर सोमवार को शोक व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री ने सुमन कल्याणपुर के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सुरीली आवाज और भावपूर्ण गायन ने भारत की सांस्कृतिक दुनिया को समृद्ध किया और अपने गीतों के माध्यम से उन्होंने संगीत प्रेमियों और भारतीय सिनेमा के प्रशंसकों के बीच एक विशेष स्थान अर्जित किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज अपने एक्स पोस्ट में कहा कि लोकप्रिय गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन से गहरा दुःख हुआ। उनकी मधुर आवाज और भावपूर्ण गायन ने हमारी सांस्कृतिक दुनिया को समृद्ध किया। अपने गीतों के माध्यम से उन्होंने संगीत प्रेमियों और भारतीय सिनेमा के प्रशंसकों के बीच एक विशेष स्थान बनाया। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति हमारी गहरी संवेदना।
उल्लेखनीय है कि लोकप्रिय गायिका सुमन कल्याणपुर (जन्म 28 जनवरी 1937) भारतीय सिनेमा की एक दिग्गज और लोकप्रिय पार्श्व गायिका थीं। छह दशकों के करियर में उन्होंने हिंदी, मराठी, बंगाली और गुजराती सहित कई भाषाओं में 3,000 से अधिक गीत गाए। उन्हें 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' जैसे सदाबहार गानों के लिए याद किया जाता है।
Breaking News
- दोपहर को उड़ने वाली रायपुर-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट बंद
- जनता से अभद्रता का वीडियो वायरल, जनपद CEO रूपेश कुमार पाण्डेय निलंबित
- सुशासन तिहार से दिव्यांग छात्रा के सपनों को मिली रफ्तार, कमला को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल
- सरगुजा में सियासी और प्रशासनिक घमासान, विधायक की गिरफ्तारी पर अड़े अधिकारी
- पीएम बालेंद्र के भारत के साथ भूमि विवाद वाले बयान पर विदेश मंत्रालय की सफाई
- प्रधानमंत्री ने लोकप्रिय गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर दुख जताया
- भाजपा ने नागेंद्र नाथ को बनाया राष्ट्रीय संगठक
- रायगढ़ : रोजगार, जमीन और प्रदूषण के सवालों के बीच एनटीपीसी लारा विस्तार पर जनसुनवाई दाे जून काे
- भाजपा नेता से बदसलूकी पड़ी भारी: दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित
- लंदन में दुआ लीपा और कैलम टर्नर की शादी, करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई सेरेमनी
प्रधानमंत्री ने लोकप्रिय गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर दुख जताया















