गौरेला पेंड्रा मरवाही, 03 जून । विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित किया जाना है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने बुधवार काे इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
ग्राम सभाओं में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने, स्थानीय स्वच्छता समितियों को सक्रिय करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जाएगा। पंचायतों को निर्देश दिए गए हैं कि ग्राम सभा की गतिविधियों और निर्णयों की वीडियो रिकॉर्डिंग कर संबंधित पोर्टलों पर अपलोड किया जाए।














