दुर्ग
। राज्य
में खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले किसानों को हो रही खाद की किल्ल्त (यूरिया, डी. ए. पी.)और टोकन
व्यवस्था में आ रही समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी आक्रमक हो गई है।
कांग्रेस
पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं क्षेत्र के सभी प्रमुख
पदाधिकारीयों के साथ आगामी 4 जून को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगपुरा सुबह 11 बजे, ग्राम थनौद 12 बजे, ग्राम निकुम 12.30 बजे ग्राम अंडा दोपहर 1 बजे, ग्राम कुथरेल 2.30 बजे, बोरीगारका 3 बजे, ग्राम मंचादुर शाम 4 बजे एवं नगर पंचायत उतई
शाम 4.30 बजे
सेवा सहकारी समितियों का दौरा करेंगे, श्री साहू सहकारी समितिओं और खाद वितरण
केंद्रों पर पहुंचकर किसानों से सीधा चर्चा करेंगे।
पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस दौरा कार्यक्रम
में जिला कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस के साथ साथ मंडल, सेक्टर, पंचायत वार्ड तथा बूथ कार्यकर्त्ताओं सहित एवं क्षेत्र के किसान भाइयों से
अपील किया है की वें अपनी समस्याओं को लेकर डरे नहीं बल्कि सभी एकजुट होकर अधिक से
अधिक संख्या में सामने आये ताकि भाजपा सरकार पर दबाव बनाया जा सके और किसानों को
समय पर पर्याप्त खाद मिल सके।















