कोलकाता, 04 जून । पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद से तृणमूल कांग्रेस पर संकटाें का पहाड़ टूटने का क्रम लगातार जारी है। नए घटनाक्रम में गुरुवार काे विधाननगर नगर निगम (बीएमसी) की मेयर कृष्णा चक्रवर्ती ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके पूर्व बुधवार काे काेलकाता नगर निगम के मेयर व पूर्व मंत्री फिरहाद हकीम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
प्रदेश में भाजपा के सत्तारूढ़ हाेने के बाद से नगर पालिकाओं में तृणमूल के पार्षदों का इस्तीफा लगातार जारी है। अब इन घटनाओं के बाद अब कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में दो प्रमुख नगर निकायों पर तृणमूल कांग्रेस का सीधा नियंत्रण समाप्त हो गया है।
विधाननगर नगर निगम की मेयर कृष्णा चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार दोपहर उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए नगर निगम के आयुक्त को अपना इस्तीफा पत्र सौंप दिया। सूत्रों के अनुसार, इस पत्र की प्रतिलिपि राज्य के नगर एवं शहरी विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई है।
इस्तीफा देने के बाद कृष्णा चक्रवर्ती ने कहा कि उन्होंने यह निर्णय व्यक्तिगत कारणों से लिया है और वह आगे भी राजनीति में सक्रिय रहेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पार्षद के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करती रहेंगी।
कृष्णा चक्रवर्ती के इस फैसले से विधाननगर नगर निगम के प्रशासनिक ढांचे और राजनीतिक समीकरणों पर असर पड़ सकता है। उनके कार्यकाल में लगभग आठ महीने का समय शेष था। वह वर्ष 2015 से 2022 तक और फिर 2022 से 2026 तक दो कार्यकालों में मेयर पद पर रहीं।
Breaking News
- दिव्यांगजनों का जीवन होगा सरल, सुगम और आत्मनिर्भर, समाधान शिविर में मिला मोबाइल
- ’अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों में इबोला वायरस के लक्षण नहीं, आइसोलेशन में रखे गए है’
- एआई बड़ा जोखिम; कानूनी, वित्तीय के साथ प्रतिष्ठा को पैदा कर सकता है चुनौतियां : विप्रो
- नासा के नए अध्ययन में यह प्रस्ताव सामने आया है कि पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति सौर मंडल के भीतर से हुई है।
- केंद्र सरकार ने एनएचपीसी में अपनी हिस्सेदारी बेचकर जुटाए 4,300 करोड़ रुपये
- मई में मांग में 9% की वृद्धि के साथ इस्पात क्षेत्र ने विकास की गति बरकरार रखी।
- सिंदूर पार्क के संरक्षण और बेहतर संचालन को लेकर समिति की हुई पहली बैठक
- दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दी दस्तक
- बंगाल में विधाननगर नगर निगम भी तृणमूल के हाथ से निकला, मेयर कृष्णा चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा
- पांच नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए हुए चुनाव में तीन पर भाजपा का कब्जा, दाे पर कांग्रेस की जीत
बंगाल में विधाननगर नगर निगम भी तृणमूल के हाथ से निकला, मेयर कृष्णा चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा















