दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा विगत 03 जून 2026 को जारी आदेश के माध्यम से दुर्ग जिले में प्रस्तावित ईस्ट एण्ड वेस्ट डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर परियोजना के निर्माण हेतु तहसील दुर्ग एवं पाटन के ग्रामों के निजी भूमि का खाता विभाजन, अंतरण, व्यपवर्तन, खरीदी-बिक्री आदि को प्रभावित ग्रामीणों के हितों की रक्षा और परियोजना के कार्यान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किये जाने के संबंध में आदेश जारी किया गया था। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आदेश में संशोधित करते हुुए उक्त आदेश की कंडिका-4 में उल्लेखित ग्रामों के स्थान पर दुर्ग तहसील अंतर्गत ग्राम बिरेझर, चंगोरी, कोनारी, चंदखुरी, हनोदा, खम्हरिया, उमरपोटी, उतई, डुमरडीह, पाटन तहसील अंतर्गत ग्राम परेवाडीह, पहंडोर, औंधी, मगरघटा, बेन्द्री, नारधी, महकाकला, महकाखुर्द, कुरूदडीह, बटंग एवं भिलाई-3 तहसील अंतर्गत सिरसाकला, परसदा (पाहंदा), सोमनी, गनियारी, देवबलोदा, उरला कुल 25 ग्राम शामिल किया है। आदेश की शेष शर्ते यथावत् रहेगी।
Breaking News
- असम में ईयू का उच्चस्तरीय दौरा: पूर्वोत्तर भारत के लिए नए आर्थिक अवसरों की शुरुआत
- एलपीजी कीमतों में बढ़ोतरी पर खरगे का केंद्र पर हमला, बोले- बढ़ती महंगाई ने बिगाड़ा आम जनता का बजट
- ईस्ट एण्ड वेस्ट डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर परियोजना
- शाकाहारी, उच्च प्रोटीन से भरा, पौष्टिक और स्वादिष्ट सलाद बनाने की विधि
- आईएईए की बैठक में ईरान ने जताया विरोध: परमाणु ठिकानों पर अमेरिका-इजरायल के हमलों को बताया अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन
- विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस : सुरक्षित आहार से ही स्वस्थ समाज और सुरक्षित भविष्य का निर्माण संभव
- नासा समर्थित अध्ययन से पता चलता है कि पृथ्वी को जीवन के लिए आवश्यक तत्व कैसे प्राप्त हुए।
- हिना खान और रॉकी जायसवाल ने कुछ इस तरह मनाई पहली वेडिंग एनिवर्सरी, एक्ट्रेस ने शेयर की खास तोहफे की तस्वीरें
- आयुष्मान भारत योजना ने परिवारों को चिकित्सा खर्च में 22 लाख करोड़ रुपये बचाने में मदद की: प्रधानमंत्री मोदी
- सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत
ईस्ट एण्ड वेस्ट डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर परियोजना















