कवर्धा/रायपुर, 10 जून । कवर्धा (कबीरधाम )जिले में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार के खिलाफ कबीरधाम पुलिस ने बुधवार सुबह छापामार कार्रवाई की है । अचानक हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। वर्तमान में उनसे विभिन्न थानों और साइबर सेल की मदद से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में घुघरीखुर्द स्थित अटल आवास में पुलिस ने दबिश दी है । कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र की निगरानी ड्रोन कैमरे से भी की गई।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अटल आवास में संदिग्ध लोगों के अवैध रूप से रहने, अनैतिक गतिविधियों के संचालन और नशीले पदार्थों के कारोबार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने एक साथ कई मकानों में दबिश दी। कुछ कमरों में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की आशंका के बीच कुछ युवतियां मौके से भागने में सफल रहीं।
प्रारंभिक तलाशी अभियान के दौरान कुछ चिन्हित मकानों और कमरों से संदिग्ध सामग्री, अवैध शराब और नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। कार्रवाई के बाद पुलिस द्वारा 'जब्ती पंचनामा'तैयार किया जा रहा है।
Breaking News
- जापानी डेलीगेशन ने कर्नाटक के CM डीके शिवकुमार के साथ भविष्य के लिए तैयार शहरी विकास पर चर्चा की
- Pak systemic rot: कराची यूनिवर्सिटी के स्टाफ को बकाया पेमेंट न मिलने पर महीने भर की हड़ताल पर जाना पड़ा
- पुंछ में एलओसी के पास पाकिस्तानी किशोर को सेना ने लिया हिरासत में
- विश्व भर से मिल रहीं हैं प्रधानमंत्री मोदी को बधाईयां
- पश्चिमी अफगानिस्तान में हिजाब विरोधी प्रदर्शनों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की।
- कवर्धा के घुघरीखुर्द स्थित अटल आवास में पुलिस की दबिश
- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण : छत्तीसगढ़ के मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की विशेष प्रार्थना
- भारतीय नाविकों के परित्याग पर सख्ती : 366 जहाजों पर कार्रवाई, 88 ब्लैकलिस्ट और 278 पर प्रतिबंध
- दरभंगा : कोसी नदी में नाव पलटी, चार लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी
- मराठी मुलगी अवतार में कंगना रनौत का जलवा, भारत भाग्य विधाता इवेंट की तस्वीरें वायरल
कवर्धा के घुघरीखुर्द स्थित अटल आवास में पुलिस की दबिश















