नई दिल्ली, 11 जून। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को गुरुवार को एक और राजनीतिक झटका लगा जब पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यसभा सचिवालय को सौंपते हुए इसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार करने का अनुरोध किया है।
अपने इस्तीफा पत्र में बड़ाईक ने लिखा, “मैं राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देता हूं, जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाए। मैं उपसभापति तथा राज्यसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और सहायता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।”
हालांकि, उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे किसी विशेष कारण का उल्लेख नहीं किया है। अब राज्यसभा सचिवालय की ओर से इस्तीफे से संबंधित संवैधानिक और प्रक्रियागत औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
गौरतलब है कि हाल के समय में तृणमूल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी और अपने संसदीय पदों से इस्तीफा दिया है। इससे पहले सांसद सुष्मिता देव और शुखेंदु शेखर रॉय ने भी राज्यसभा की सदस्यता और पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं।
प्रकाश चिक बड़ाईक के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस की संख्या घटकर 10 सांसद रह गई है। उनके इस कदम को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है, हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक इस विषय पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Breaking News
- स्कूल खुलने से पहले सभी तैयारियां पूरी करें, बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : कलेक्टर
- वाई- फाई राउटर को 24 घंटे ऑन रखना चाहिए या रात में कर देना चाहिए बंद, क्या है सही तरीका?
- मुंडागांव बाजार स्थल में अवैध कब्जा हटाने का ग्रामीणों व कांग्रेस नेताओं ने किया विराेध
- श्रीलंका सीरीज़ के लिए भारतीय महिला अंडर-19 टीम घोषित, भविका अहिरे को मिली कप्तानी
- केंद्र सरकार ने ईथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क घटाकर शून्य किया
- देश के लिए जीने और मरने की प्रेरणा देते हैं रामप्रसाद बिस्मिल
- कल्याण बनर्जी ने अभिषेक के खिलाफ खोला मोर्चा, कानूनी पैरवी से किया किनारा
- भगवान विष्णु की कृपा पाने का विशेष अवसर है पुरुषोत्तमी एकादशी
- बादशाह संग रिश्ते को लेकर ईशा रिखी ने की खुलकर बात
- नेपाल से भारत ले जाया जा रहा 922 किलोग्राम गांजा बरामद
तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा















