ई दिल्ली, 12 जून । टाटा मोटर्स लिमिटेड ने इंटरनल कंबशन इंजन (आईसीई) और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) सहित अपने यात्री वाहनों की कीमतों में एक जुलाई से 1.5 फीसदी तक इजाफा करने का ऐलान किया है।
टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को शेयर बाजार को नियामक फाइलिंग में बताया, ‘‘यह मूल्य संशोधन कच्चे माल की बढ़ती लागत और महंगाई के निरंतर दबाव के प्रभावों को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए किया जा रहा है। कीमतों में यह बदलाव मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगा।’’
कंपनी ने एक बयान में कहा कि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स इन लागत वृद्धि का एक बड़ा हिस्सा स्वयं वहन कर रही है, लेकिन इसका कुछ प्रभाव इस मूल्य समायोजन के जरिये ग्राहकों पर डाला जा रहा है। कंपनी ने कहा कि कीमतों में वृद्धि विभिन्न मॉडल और संस्करणों के लिए अलग-अलग होगी।
नई कीमतें 01 जुलाई 2026 से लागू होंगी।
Breaking News
- उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर दंतेवाड़ा व कोंडागांव के ईई काे जारी हुआ नोटिस
- एशियन पैरा-आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के श्रीमंत झा ने जीता रजत पदक, शहीदों को किया समर्पित
- 'काला हिरण' फिल्म विवाद: हाईकोर्ट पहुंचे सलमान खान, रिलीज पर रोक लगाने को दायर की याचिका
- रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता ज्ञापन पर रविवार को जिनेवा में हस्ताक्षर हो सकते हैं।
- अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में आधुनिक तकनीक का होगा व्यापक उपयोग, अमित शाह ने तैयारियों की समीक्षा की
- एमआरपी व्यवस्था में लाई जाए पारदर्शिता, ग्राहकों को पता रहे उत्पादन लगात - नारायणभाई शाह
- भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी खोज: सुपरनोवा SN 2023zcu से ब्रह्मांडीय दूरियों के मापन में मिले नए संकेत
- खिलाड़ियों की असंतुष्टि के बीच विंबलडन ने पुरस्कार राशि में रिकॉर्ड 20% की वृद्धि की घोषणा की।
- टाटा मोटर्स एक जुलाई से यात्री वाहनों की कीमतों में करेगी 1.5 फीसदी का इजाफा
- नस्लवादी गुंडागर्दी के बाद बेलफास्ट के अल्पसंख्यक समूह भय में जी रहे हैं।
टाटा मोटर्स एक जुलाई से यात्री वाहनों की कीमतों में करेगी 1.5 फीसदी का इजाफा















