Breaking News

अद्वित ज्वेल्स का आईपीओ 23 जून को खुलेगा, प्राइस बैंड 130-138 रुपये प्रति शेयर


व्यापार 15 June 2026
post

अद्वित ज्वेल्स का आईपीओ 23 जून को खुलेगा, प्राइस बैंड 130-138 रुपये प्रति शेयर

मुंबई, 15 जून । जयपुर स्थित अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड कंपनी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) मंगलवार, 23 जून को खुलेगा। इसमें निवेश के लिए निवेशक 25 जून तक बोली लगा सकते हैं। इसके लिए मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) 130-138 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

कंपनी ने सोमवार को एक बयान में बताया कि उसका आईपीओ मंगलवार, 23 जून को खुलकर 25 जून को बंद होगा। इसमें निवेश के लिए एंकर निवेशक 22 जून को बोली लगा सकेंगे। अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड ने इसके लिए मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) 130-138 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इश्यू बंद होने के बाद इसके शेयर का अलॉटमेंट 29 जून को फाइनल हो सकता है। इसके शेयर बीएसई और एनएसई पर 1 जुलाई को सूचीबद्ध होंगे।

अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड के 10 रुपये फेस वैल्यू वाले इस इश्यू के लिए निवेशक कम से कम 100 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और उसके बाद 100 के मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। यह आईपीओ पूरी तरह से 1.19 करोड़ इक्विटी शेयरों का एक फ्रेश इश्यू है, जबकि इसमें बिक्री के लिए कोई प्रस्ताव घटक नहीं है।

कंपनी इस नए इश्यू से प्राप्त 65 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग अपनी बढ़ती कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए करेगी, 65 करोड़ रुपये का उपयोग ऋण चुकाने के लिए किया जाएगा। वहीं, शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड कंपनी भारत के रत्न और आभूषण हब, जयपुर (राजस्थान) में स्थित है। इस कंपनी का ब्रांड का नाम 'रंभजो' है। यह कंपनी पारंपरिक और आधुनिक हाथ से बनी बेहतरीन आभूषण बनाती और बेचती है, जिसमें कुंदन, पोल्की, डायमंड और जड़े हुए पीस मुख्य रूप से शामिल हैं

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.